Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: चौ. सुघर सिंह नर्सिंग कॉलेज के ए.एन.एम प्रथम वर्ष का परीक्षाफल रहा उत्कृष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 5 March 2022
Etawah News: Ch. The result of ANM first year of Sugar Singh Nursing College was excellent

Etawah News: Ch. The result of ANM first year of Sugar Singh Nursing College was excellent

Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह
जसवंतनगर: कॉलेज की निदेशक रीमा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली शीर्ष तीन छात्राओं ने न सिर्फ कॉलेज में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये बल्कि जिले में भी शीर्ष पर रही हैं। कॉलेज की छात्रा पिंकी पांडेय ने 88.25 प्रतिशत, शीलू कुमारी ने 85.87 प्रतिशत, दामिनी लता ने 85.62 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कॉलेज के साथ साथ जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

इसके साथ साथ रूबी, सुप्रिया, काजल, वसुधा, दीक्षा ,रागिनी,पायल आदि सहित 17 छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके कॉलेज का नाम जिले में रोशन किया। इस मौके पर रीमा शर्मा ने कहा कि उन्हें अपने इन छात्राओं पर गर्व है कि चौ0 सुघर सिंह ग्रुप के नर्सिंग कॉलेज के पहले परीक्षाफल को शानदार बनाया। इन छात्राओं ने नर्सिंग के कोर्स को चुनकर मदर टेरेसा जी के पद चिन्हों चुना है । कॉलेज पूरा प्रयास करेगा कि इन बच्चों को वह तालीम दे कि ये भविष्य में नर्सिंग सेवा में एक उत्कृष्ट नर्स बनकर देश भर पर में अपना नाम रोशन कर सकें। कॉलेज और जिला टॉपर छात्रा पिंकी पांडेय ने अपने इस परीक्षाफल के लिए अपने माता-पिता और कॉलेज प्रबंधन को धन्यवाद किया और कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने हमेशा ही हम लोगों के वो सभी मौके बनाये हैं जिससे हमारे लिए यह कोर्स बहुत आसान और रुचिकर रहा है। यही कारण है कि मैंने इतने अंक प्राप्त करने के साथ साथ प्रयोगात्मक रूप से भी नर्स सेवा के विशेष गुणों को सीखा है।

कॉलेज के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने इस मौके पर शीर्ष तीन छात्राओं को इस उपलब्धि पर नकद धनराशि चेक, प्रतीक चिन्ह भेंट किया। और सभी छात्राओं को शत प्रतिशत परीक्षाफल लाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन सभी क्षणों में कॉलेज प्रबंधन और छात्राओं की साल भर की मेहनत का परिणाम है जिससे ग्रुप को गर्व करने का मौका मिलता है। कॉलेज स्टाफ ने सभी छात्राओं को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा ,रमेश चौहान, श्वेता यादव, श्रुति गुप्ता, अंशू यादव, जिज्ञासा आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :यूक्रेन से आयें छात्र दीक्षांत श्रीवास्तव से जिलाधिकारी ने मुलाकात करते हुए कुशलक्षेम जाना
Next: मेरठ न्यूज: स्पेक्ट्रोस्कोपी के प्रयोगात्मक परीक्षण पर लाइव कार्यशाला आयोजित।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.