Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news विशेष शिविर लगाकर 6166 दिव्यांगजनों को निर्गत हुआ विशिष्ट पहचान पत्र

जनवाद टाइम्स 5 March 2022
IMG-20220304-WA0038
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के निर्णय के आलोक में सभी दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान पत्र UDID (Unique ID) कार्ड निर्गत किया जा रहा है। यह UDID कार्ड दिव्यांगजनों के लिए पुरे देश में एकल दस्तावेज के रूप में मान्य है। 1 अप्रैल 2021 के बाद से इसी UDID कार्ड के माध्यम से किसी भी सरकारी अथवा गैर सरकारी योजना का लाभ दिया जायेगा।

 

 

IMG 20220304 WA0038 1

जिला के सभी दिव्यांगजनों UDID कार्ड निर्गत करने के लिए जिला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार द्वारा प्रखंडो में विशेष शिविर आयोजन करने का आदेश दिया गया। जिला में 24 फ़रवरी से 04 मार्च तक रोस्टर निर्धारित कर शिविर का आयोजन किया गया है। अपने ऑफलाइन निर्गत दिव्यान्गता प्रमाण पत्र को UDID कार्ड में बदलने के लिए कुल 6166 दिव्यांगजनों शिविर में उपस्थित हुए, जिनके UDID कार्ड निर्गत करने की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की गयी। पूर्व में भी 11316 दिव्यांगजनों को UDID कार्ड उपलब्ध कराया जा चूका है।

पश्चिम चम्पारण जिला बिहार में सर्वाधिक UDID कार्ड निर्गत करने वाला जिला है। विशेष शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों के दिव्यान्गता प्रमाण पत्र का सत्यापन के लिए सिविल सर्जन एवं सहायक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने सम्बंधित प्रखण्ड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्राधिकृत किये। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा सत्यापित दिव्यान्गता प्रमाण पत्र को ऑनलाइन अपलोड करने के लिए प्रखण्ड के कार्यपालक सहायको एव डाटा एंट्री ओपरेटर को लगाया गया। जिला में यह कार्य काफी शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण हुआ, जिसमें प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के मार्गदर्शन में पंचायत सेवक, विकासमित्र, कार्यपालक सहायकों एवं डाटा एंट्री ओपरेटर आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

Bihar news विशेष शिविर लगाकर 6166 दिव्यांगजनों को निर्गत हुआ विशिष्ट पहचान पत्र

श्रीमती सरनप्रीत कौर, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग ने बताया कि आजादी के 75 साल पुरे होने पर देश में आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी दिव्यांगजनों को UDID कार्ड उपलब्ध करने के लक्ष्य पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो दिव्यांगजन शिविर में उपस्थित नहीं हो पाए है वे अपना ऑनलाइन आवेदन www.swavlambancard.gov.in पोर्टल पर कर सकते है, जिसका ऑनलाइन सत्यापन किया जायेगा l

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज जहाँगीरगंज के सहारा बैंक में जमा धन मिलेगा या नही अब लोगो मे बढ़ रही चिंता 
Next: संभल न्यूज़:आईपा के कार्यालय का संभल में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया फीता काटकर उद्घाटन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.