Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन करें राजनैतिक दल : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 5 March 2022
Bihar news आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन करें राजनैतिक दल : जिला निर्वाचन पदाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक 11-पश्चिम चम्पारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन 2022 को लेकर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, मो0 गजाली सहित जिले के विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

IMG 20220304 WA0023

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी होते ही पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन आयोग के निर्देशों के आलोक में शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं संबंधित कोषांग आदर्श आचार संहिता का गहन अनुश्रवण करेंगे।

 

 

Bihar news आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन करें राजनैतिक दल : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्गत निदेश के आलोक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गये विहित प्रपत्र सी4 में शपथ पत्र के कंडिका 5 में उल्लेखित आपराधिक मुकदमा का दैनिक समाचार पत्र एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में संविक्षा के अंतिम तिथि के बाद से लेकर मतदान तिथि के 48 घंटे के पूर्व तक तीन बार प्रकाशित करने से संबंधित सूचना मतगणना तिथि से 30 दिनों के अंदर निर्वाची पदाधिकारी को देना होगा। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) एप भी बनाया गया है। जिसमें क्रिमिनल एन्सीडेंट से संबंधित सूचना शपथ पत्र के कंडिका-5 के आधार पर अपलोड किया जाता है। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11-पश्चिम चम्पारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन, 2022 की घोषणा एवं प्रेस नोट 02 मार्च को निर्गत कर दिया गया है। अधिसूचना जारी करने की तिथि 09.03.2022 है। नाम निर्देशन करने की अंतिम तिथि 16.03.2022 है। नाम संविक्षा करने की तिथि 17.03.2022 है। अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तिथि 21.03.2022 है। उन्होंने बताया कि मतदान की तिथि 04.04.2022 है। मतदान पूर्वाह्न 08.00 बजे से 04.00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। दिनांक-07.04.2022 को मतगणना की तिथि निर्धारित है।

 

Bihar news आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन करें राजनैतिक दल : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि नाम निर्देशन विहित प्रारूप में शपथ पत्र के साथ दाखिल करना होगा। नाम निर्देशन शुल्क सामान्य हेतु 10 हजार रूपये एवं अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु 05 हजार रूपये निर्धारित है। नाम निर्देशन दिनांक-09.03.2022 से 16.03.2022 तक कार्यालय अवधि में पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक जमा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल के उम्मीदवार या निर्दलीय उम्मीदवार दोनों के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के 10 प्रस्थापक अनिवार्य है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News आज से शुरू होगी तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी
Next: Bihar news जन वितरण प्रणाली के तहत फोर्टिफाईड राइस का होगा वितरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.