Prayagraj News आज से शुरू होगी तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी

IMG-20220304-WA0049
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

चंद्र शेखर आजाद पार्क प्रयागराज में मंडलीय फल, शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री संजय गोयल मंडल आयुक्त प्रयागराज के कर कमलों द्वारा शनिवार को अपराहन 3:00 बजे किया जाएगा राजकीय उद्यान चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज में उप निदेशक उद्यान प्रयागराज मंडल पंकज कुमार शुक्ल द्वारा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि पुष्प प्रदर्शनी को कुल 28 विभागों में विभक्त किया गया है जिसमें पुष्प विन्यास, कट फ्लावर, फल शाक भाजी पुष्प प्रसंस्कृत उत्पाद, शहद, पान आदि के अलावा गमला एवं बोनसाई प्रतियोगिता आदि के प्रमुख विभाग हैं।

 

IMG 20220304 WA0050

इन विभागों का प्रातः 8:00 बजे से प्रतिभागी पंजीकरण करवाएंगे तथा 10:00 बजे के उपरांत विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा अधीक्षक राजकीय उद्यान चंद्रशेखर आजाद पार्क उमेश चंद्र उत्तम द्वारा प्रदर्शनी स्थल में लगने वाले स्टेचू, आकृतियों एवं चित्रकला के प्रतियोगिता हेतु विभिन्न स्थलों में की गई तैयारियों को करने वाले कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों को आवश्यक मार्ग निर्देश देते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी मंडल में उद्यानिकी क्रियाकलापों फल फूल सब्जी मसाला औषधि आदि के विस्तार के लिए जनमानस में जागरूकता पैदा करेगी ।

 

Prayagraj News आज से शुरू होगी तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी

 

इस प्रदर्शनी में बंगलो जजिंग का कार्य पूर्व में किया गया है राजकीय अर्द्ध शासकीय एवं व्यक्तिगत उद्यानों के प्रतिभागी भी इस प्रदर्शनी में भाग ले सकते हैं

You may have missed