Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: भर भराकर गिरी स्कूल की बाउंड्री वाल, बुजुर्ग हुआ घायल

जनवाद टाइम्स 4 March 2022
IMG_20220304_213833
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

ठेकेदार पर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का ग्रामीणों का आरोप

बाह: ब्लाक जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव रामकुआ के प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्री वॉल अचानक धड़ाम से गिर पड़ी जिसमें एक बुजुर्ग घायल हो गया। जबकि पास में खेल रहे स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों ने बाउंड्री वाल में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

 

IMG 20220304 WA0103

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव राम कुआं स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीते दिनों से बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा था। शुक्रवार को 6 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल अचानक धड़ाम की आवाज के साथ गिर पड़ी। बाउंड्री वाल गिरने से पास में ही बैठा बुजुर्ग लाखन सिंह घायल हो गया। वही स्कूल के मेंदान में खेल रहे स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

IMG 20220304 213833

स्कूल की बाउंड्री वाल धड़ाम से गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए उन्होंने बाउंड्री वाल में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ हंगामा किया और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि शुरू से ही बाउंड्री वाल घटिया सामग्री से निर्माण करायी
जा रही थी जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया सीमेंट, हल्की क्वालिटी की सरिया, घटिया बालू, और घटिया पीला ईट का निर्माण में प्रयोग किया जा रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार इसकी शिकायत पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान से की गई मगर किसी भी जिम्मेदारो ने संज्ञान नहीं लिया।

 

IMG 20220304 213833

 

बिना मानक के घटिया सामग्री से लगातार स्कूल की बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाता रहा । ठेकेदार के भ्रष्टाचार की नव निर्माण स्कूल की बाउंड्री वाल भरभरा कर गिर पड़ी जिससे बड़ा हादसा भी टल गया। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मनमानी और दबंगई का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान अशोक सिंह, एवरन सिंह, जयसीराम, पवन, रामअवतार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news लावारिस ट्रैक्टर ट्रेलर के साथ शराब की बड़ी खेप पुलिस ने किया बरामद
Next: Prayagraj News आज से शुरू होगी तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.