संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
आगरा: फतेहाबाद रोड स्थित मियांपुर कलाल खेरिया में राहुल मोटर्स के द्वारा जिलास्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गयी।बालक वर्ग की सोलह सौ मीटर और बत्तीस सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता व बालिका वर्ग में सोलह सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गय़ा।बालिका वर्ग की सोलह सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता मे बाह के जरार निवासी अम्बिका वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर शिवानी यादव और तृतीय स्थान पर रुचि यादव रही ।

जूनियर बालक वर्ग में किरावली के अंकित इन्दोलिया प्रथम, पुष्पेन्द्र द्वितीय एवम पुष्पेन्द्र यादव तृतीय स्थान पर रहे ।सीनियर बालक वर्ग में नौ पुरा लकावली के गौरी कुशवाह प्रथम निक्की भारती द्वतीय और तृतीय स्थान पर मनीष लोधी रहे । तीनो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राहुल मोटर्स के द्वारा साइकिल और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया ।द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रैक सूट व मैडल से सम्मानित किया गया। राहुल मोटर्स के चेयरमैन विनोद राजपूत ने कहा की यह आयोजन उनके द्वारा पहली बार कराया गया है ।लेकिन आगे से इस तरह के आयोजन उनके द्वारा होते रहेंगे जिससे क्षेत्र के युवाओ को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा और आगे चलकर वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकेंगे।

आयोजन में राहुल मोटर्स के चेयरमैन राजेश राजपूत, विनोद राजपूत ,रामनिवास राजपूत, हरेंद्र राजपूत ,रनवीर सिंह, दीवान सिंह ,राजेश राजपूत ,रामलाल यादव, नेत्रपाल राजपूत, उमेन्द्र ,डॉ राजेन्द्र सिंह ,विष्णु प्रताप वर्मा ,प्रयाग नारायण, हरिकिशन लोधी ,दुर्गेश कुमार ,अजय कुमार ,लोकेश ,युवराज सिंह, हिम्मत सिंह ,प्रकाश राजपूत, राजवीर ,नरेन्द्र सिंह ,अंकुर सिंह, कृष्णा, दीपक राजपूत ,भूरा ,महेश राजपूत ,रामनरेश, रमेश आदि लोग उपस्थित रहे ।