Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: तीर्थ धाम बटेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब

जनवाद टाइम्स 2 March 2022
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ ने किया ब्रह्मलाल जी महाराज का रुद्राभिषेक

 

बाह: बाह क्षेत्र में स्थित तीर्थ धाम बटेश्वर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता तीर्थ धाम में सोमवार शाम से लगना शुरू हो गया जो कि मंगलवार शाम तक अनवरत चलता रहा। सोमवार दोपहर से ही यहां कांवड़ियो के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सोरों घाट से कावड़ और डाक कावड़ लाकर कांवड़ियो ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के लिए लाइनो में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया।

 

 

IMG 20220301 WA0010

हालांकि कांवड़ियो और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट के द्वारा सोमवार रात से ही भगवान ब्रह्मलाल जी महाराज के पट रुद्राभिषेक और पूजा अर्चना के लिए खोल दिए थे लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मंगलवार शाम तक कांवड़ियो की लम्बी लाइन तीर्थ धाम बटेश्वर में लगी रही। कांवड़ियो के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग भी भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। घंटो लाइन में इंतजार करने के बाद श्रद्धालुओं को ब्रह्मलाल जी महाराज के दर्शन हो सके।किवदंती के अनुसार ऐसा माना जाता है कि महाभारत काल के दौरान पांडवों ने अज्ञातवास के समय भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोरों घाट से कांवड़ में गंगाजल लाकर भगवान ब्रह्म लाल जी महाराज का रुद्राभिषेक किया था। तभी से यहां रुद्राभिषेक करने की परंपरा चली आ रही है।

 

 

Agra News: तीर्थ धाम बटेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब

हर वर्ष यहां उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली आदि राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और कालिंदी नदी में स्नान कर भगवान ब्रह्मलाल जी महाराज का रुद्राभिषेक कर अपनी मनोकामना की याचना करते हैं। वही अनेकों श्रद्धालु अपनी मनोकामना की पूर्ति होने पर भगवान ब्रह्म लाल जी महाराज पर गंगाजल से रुद्राभिषेक और दर्शन कर पुण्य कमाते हैं। महापर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से यमुना के घाटों पर और मंदिर परिसर के पास पुलिस और पीएसी के सैकड़ों जवान मौजूद रहे जबकि चैन स्नैचिंग और जेबकटी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों के द्वारा कड़ी निगरानी रखी गयी। साथ ही सादा वर्दी में पुलिसकर्मी मंदिर परिसर के पास सक्रिय रहे। घाटों पर पीएसी के गोताखोर किसी भी अनहोनी घटना को रोकने के लिए मुस्तैद दिखे।

Post navigation

Previous: Bihar news हर हर भोले नमः शिवाय जयकारा से गूंज उठा नगर
Next: Agra News: जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में अम्बिका रही अब्बल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.