Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news हर हर भोले नमः शिवाय जयकारा से गूंज उठा नगर

जनवाद टाइम्स 1 March 2022
IMG-20220301-WA0044
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महाशिवरात्रि के अवसर पर 1 मार्च कि सुबह होते ही नगर के सभी शिवालय हर हर भोले नमः शिवाय कि नारा से गूंज उठा और पूरा नगर भोले शंकर की भक्ति में सराबोर हो गया। सभी शिव भक्तों व श्रध्दालुओं ने सुबह 7:00 बजे से ही स्नान कर फूल बेलपत्र भांग धतुरा तथा जल लेकर शिवालयों में जाकर भगवान शंकर की पूजा अर्चना शुरू कर दिया। जिसमें पुरुष महिला एवं बच्चे भी शामिल थे। लाखों लोगों ने भगवान शंकर को जलाभिषेक कर प्रार्थना किया।

 

 

IMG 20220301 WA0042 1

चम्पारण के सभी मंदिरों के आस पास भक्तिमय माहौल के साथ भव्य सजावट देखने को मिला। वहीं श्रध्दालुओं की भीड़ को लेकर भव्य मेला लगा रहा। युवक युवती पूजा अर्चना में लगे देखें गए तो बच्चों में पूजा और मेला का उत्साह और चेहरे की चमक देखते बन रही थी। बेतिया के ऐतिहासिक बेतिया राज के सागर पोखरा स्थित भोलेनाथ के मंदिर का भव्य सजावट व श्रृंगार किया गया था। भोलेनाथ के शिवलिंग को विदेशों से मंगाए गए फूलों से सजाया गया। वहीं मंदिर में रूद्राभिषेक के साथ भंडारे का भी व्यवस्था रहा। नगर व जिले के आसपास के लोग भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धा पूर्वक सागर पोखरा शिव मंदिर लाखों की संख्या में आते जाते रहें।

 

IMG 20220301 WA0044 1

वहीं ऐतिहासिक सिद्ध पीठ कालीबाग मंदिर में भी महाशिवरात्रि पूजा का भीड़ देखा गया। वहाँ भी भव्य सजावट और श्रृंगार भोलेनाथ का किया गया था। पूजा के आयोजकों के द्वारा मंदिर प्रांगण में भंडारा आयोजित किया गया था जिसमें बच्चे बड़े व बुजुर्ग सभी ने भंडारा का भरपूर आनंद लिया। वहीं कालीबाग मंदिर से शिव बारात हाथी बाजा व हजारों श्रद्धालुओं के साथ
नगर के विभिन्न जगहों से गुजरते हुए पुनः मंदिर पहुंचा। सागर पोखरा शिव मंदिर से भी एक विशाल शिव बारात निकाला गया जो कि आधे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः सागर पोखरा पहुंचा। शिव बारात को लेकर पूरे बेतिया शहर को बिजली बत्ती से इस तरह सजाया हुआ था।

 

Bihar news हर हर भोले नमः शिवाय जयकारा से गूंज उठा नगर

जिससे यह लग रहा था कि पूरा बेतिया प्रकाशमय हो गया है रंगबिरंगी रौशनियों से।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज सपा आलापुर के प्रत्याशी त्रिभुवन दत्त के द्वारा निकाला गया रोड़ शो गाड़ियों की दिखी लम्बी कतार
Next: Agra News: तीर्थ धाम बटेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0017
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी का विधायक महेंद्र राम ने किया औचक निरीक्षण, जीएनएम छात्राओं ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.