Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज :   हम वंशवाद नहीं बल्कि विकासवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

जनवाद टाइम्स 28 February 2022
IMG-20220228-WA0016
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकर नगर जिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जलालपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय के समर्थन में
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा शीर्ष अदालत के आदेश पर राम मंदिर बनवाना तथा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसे देश का अभिन्न अंग बनाना सांप्रदायिकता नहीं बल्कि राष्ट्रवाद है। हम वंशवाद नहीं बल्कि विकासवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं। कोरोना काल में गरीबों को फ्री राशन देना, महामारी से बचाने के लिए फ्री में वैक्सीन लगवाना तथा खुद को हिंदू कहना आदि सांप्रदायिकता है तो हम सांप्रदायिक है।

IMG 20220228 WA0016

 

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि वह कहते हैं कि सरकार बनने पर हम बिजली फ्री कर देंगे तो यह समझिए कि या तो वह प्रदेश को ही बिजली फ्री कर देंगे या फिर गुंडों व माफियाओं को फ्री कर देंगे। पांच सालो से पूरा प्रदेश दंगामुक्त है। लोगों पर राज करने वाले गुंडा-माफिया आज जेल में है या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। हमारी सरकार ने किसी सरकारी योजना में कोई भेदभाव नहीं किया। जलालपुर से भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय को विजई बनाकर योगी जी के हाथों को मजबूत बनाने का काम जलालपुर जनता जनार्दन करेगी जिससे प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार होगी । हम वंशवाद व परिवारवाद के भरोसे नहीं बल्कि देश व प्रदेश में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। आप लोग सुभाष राय को भारी मतों से जिताकर मोदी तथा योगी के हाथों को मजबूत करें ताकि हम एक सशक्त उत्तर प्रदेश बना सके।

 

 

 

अम्बेडकर नगर न्यूज :   हम वंशवाद नहीं बल्कि विकासवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

प्रत्याशी सुभाष राय ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा जाति व धर्म के नाम पर नहीं बल्कि विकास व बेहतर कानून व्यवस्था के नाम पर वोट मांग रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा संयोजक अनंतराम मिश्र ने किया । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी गोकर्ण द्विवेदी, विस्तारक राजकुमार द्विवेदी, विधानसभा मीडिया प्रभारी विकास निषाद, आरआर शुक्ला, किरण पांडे, रामप्रकाश यादव, अशोक उपाध्याय, बृजेश तिवारी, रामकिशोर राजभर, सत्य प्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र, संजीव सिंह, देवेश मिश्र, मंडल अध्यक्ष रण सिंह रवि, सुनील गुप्ता, हरिदर्शन राजभर, राजाराम मौर्य, अनिल वर्मा, दिवेश मिश्र, दिलीप यादव सहित भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज :   समाजवादी महिला विंग ने संभाली कमान
Next: संभल न्यूज़ : प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के कैम्प का किया गया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0017
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी का विधायक महेंद्र राम ने किया औचक निरीक्षण, जीएनएम छात्राओं ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.