Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

संभल न्यूज़:कैला देवी महंत से मिला विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल

जनवाद टाइम्स 27 February 2022
संभल न्यूज़:कैला देवी महंत से मिला विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल
Share News
       

संभल से भूपेंद्र सिंह संवाददाता
संभल कैला देवी मंदिर से चोरी की वारदात की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल विभाग प्रचार प्रमुख अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंदिर पहुंच कर महंत से मिला।

 

IMG 20220226 WA0040

विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रचार प्रमुख अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कैला देवी पहुंचा मौके पर देखकर सुन और समझ कर वहां के पुजारी महंत से वार्ता की उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस अधिकारियों से चोरी की घटना का खुलासा जल्द करने की मांग की जाएगी। अजय कुमार शर्मा ने कहा कि अनेक अलौकिक- अलौकिक शक्तियों तथा सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जागृति का केंद्र बिंदु है कैला देवी का मंदिर। यहां चोरी की वारदात होना मंदिर की व्यवस्था का अपमान है और असंख्य हिंदू जन भावना पर कुठाराघात है। इसका खुलासा होना ही चाहिए। अन्यथा की स्थिति में विश्व हिंदू परिषद आगे की रणनीति पर काम करने का स्वयं निर्णय लेगी। कमल कांत तिवारी ने कहा कि कैला देवी मंदिर में सोने- चांदी के छत्र सहित अन्य कीमती सामान की चोरी की वारदात की समस्त हिंदू समाज निंदा और भर्त्सना करता है। उन्होंने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से घटना का खुलासा करना और आरोपियों को यथाशीघ्र पकड़ने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के वैभव गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में एकाएक लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। कैला देवी मंदिर में चोरी की घटना को हिंदू समाज सहन नहीं करेगा ।

 

 

संभल न्यूज़:कैला देवी महंत से मिला विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने कैला देवी मंदिर के महंत से विस्तार पूर्वक चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि मंदिर की संप्रभुता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंदिर के महंत, साधु और भक्तों की पूरी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए विश्व हिंदू परिषद सजग रहेगी। प्रतिनिधिमंडल में अजय कुमार शर्मा के साथ, कमल कांत तिवारी, अमित कुमार, सुरेश चौहान, वैभव गुप्ता आदि साथ रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : आलापुर बसपा प्रत्याशी के•डी•गौतम के समर्थकों द्वारा सघन जनसंपर्क

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0017
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी का विधायक महेंद्र राम ने किया औचक निरीक्षण, जीएनएम छात्राओं ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.