Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :एडीजी जोन, मण्डलायुक्त, आईजी एवं जिलाधिकारी भ्रमणशील रहकर पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स 27 February 2022
Prayagraj News :एडीजी जोन, मण्डलायुक्त, आईजी एवं जिलाधिकारी भ्रमणशील रहकर पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल, एडीजी जोन श्री प्रेम प्रकाश, आईजी डाॅ0 राकेश सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री शनिवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टी की रवानगी स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एम0एन0एन0आई0टी0 जहां से फाफामऊ एवं सोरांव विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होना था, वहां पर पहुंच कर आर0ओ0/ए0आर0ओ0 तथा सेक्टर मजिस्टेटों द्वारा करायी जा रही पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सेक्टर मजिस्टेटों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। तत्पश्चात उन्होंने एम0एन0आर0आई0पी0टी0 प्रिंटिंग कालेज पहुंचे, जहां से फूलपुर विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टी की रवानगी की जानकारी लेते हुए सभी सेक्टर मजिस्टेटों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

 

IMG 20220227 WA0003

इसी क्रम में परेड ग्राउंड पहुंचकर हण्डिया, प्रतापपुर, करछना, मेजा, कोरांव एवं बारा विधानसभा की पोलिंग पार्टिंयों की रवानगी की व्यवस्थाओं एवं कार्रवाईयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्टेटों तथा पीठासीन अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की जो गाइड लाइन है, उसका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कोविड-19 के दृष्टिगत मास्क, सैनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग आदि का विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी को भी बूथ के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा तथा किसी को भी सेल्फी लेना होगा, तो पोलिंग बूथ के बाहर जहां सेल्फी प्वाइंट होगा, वहीं पर सेल्फी आदि ले सकेंगे। इसी क्रम में के0पी0 इण्टर कालेज पहुंचकर वहां से तीन विधान सभा इलाहाबाद उत्तरी, इलाहाबाद दक्षिणी, इलाहाबाद पश्चिमी की पोलिंग पार्टी रवानगी की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

Prayagraj News :एडीजी जोन, मण्डलायुक्त, आईजी एवं जिलाधिकारी भ्रमणशील रहकर पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्टेटों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए कहा है। सायं 04:30 बजे तक पोलिंग पार्टियों की रवानगी सुनिश्चित करा दी गयी है।

Post navigation

Previous: Bihar news मनुआपुल ओपी में थानाध्यक्ष व सीओ की जनता दरबार में भूमि संबंधित विवाद की सुनवाई
Next: Prayagraj News :जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260708-WA0005
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा रिंग रोड पर बड़ा खतरा: रहनकला टोल प्लाजा के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसे का अंदेशा

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा रिंग रोड पर बड़ा खतरा: रहनकला टोल प्लाजा के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसे का अंदेशा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.