Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news बिहार पुलिस सप्ताह समारोह में प्रेस पुलिस क्रिकेट मैच पुलिस केन्द्र में आयोजित

जनवाद टाइम्स 26 February 2022
IMG-20220225-WA0039
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

22 फरवरी से 27 फरवरी तक बिहार पुलिस सप्ताह दिवस समारोह के रूप में 25 फरवरी को बेतिया पुलिस केन्द्र में मनाया गया। जिसको लेकर पुलिस केन्द्र के मैदान में प्रेस व पुलिस के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रेस के 11 खिलाड़ी और बेतिया पुलिस के 11 खिलाड़ी सम्मिलित हुए। प्रेस टीम के कप्तान के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अभय मोहन झा और पुलिस टीम से कप्तान पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा मैदान में टाॅस के लिए उतरे। टाॅस में प्रेस वालों ने जीत हासिल कर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे। दोनों टीम के कप्तानों ने बखूबी अपने अपने टीम का नेतृत्व किया और पूरी लगन से मैदान की बल्लेबाजी से लेकर फिल्डिंग तक अपना खेल जमाए रखा।

 

IMG 20220225 WA0039

 

मैच रोमांचक मुकाबला के साथ प्रेस टीम के द्वारा 15 ओवर में सिर्फ 74 रन बनाया गया तो पुलिस टीम के द्वारा 13 वें ओवर में 75 रन बनाकर विजेता ट्राॅफी को अपने नाम कर लिया। हालांकि पुलिस टीम के अंतिम चरण में चल रहे बल्लेबाजी के समय ही किसी आवश्यक काम से पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा को जाना पड़ा। परन्तु उनके समारोह से जाने के पश्चात ही पुलिस टीम के जीत की घोषणा निर्णायक मंडली ने कर दिया।

पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय आलोक कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड प्रदान किया। वहीं मैन आॅफ द मैच पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा को दिया गया और उनके अनुपस्थित होने के कारण वो सम्मान मेजर के के गुप्ता के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय आलोक कुमार को दिया। वहीं प्रथम विजेता पुलिस टीम के कप्तान के अनुपस्थिति में भी विजेता ट्राॅफी पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ने ही प्राप्त किया। दूसरे नम्बर पर रही प्रेस टीम के कप्तान अभय मोहन झा को उप विजेता के ट्राॅफी पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार के द्वारा दिया गया। खिलाड़ियों के साथ साथ समारोह को सफल बनाने व निर्णायक मंडली में शामिल अधिकारियों को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

 

Bihar news बिहार पुलिस सप्ताह समारोह में प्रेस पुलिस क्रिकेट मैच पुलिस केन्द्र में आयोजित

 

समारोह कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय आलोक कुमार, पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर, मेजर कृष्ण कांत गुप्ता,ओएसडी राजीव रंजन के साथ दर्जनों थानाध्यक्ष, अवर निरीक्षक और पुलिसकर्मी उपस्थित रहें। साथ ही साथ मीडिया के भी लोगों की उपस्थिति रही।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज:  नगर पंचायत जहांगीरगंज अधिशासी अधिकारी के द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
Next: Bihar news 27 फरवरी 2022 को जिला मुख्यालय अवस्थित 09 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी सिपाही परीक्षा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0017
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी का विधायक महेंद्र राम ने किया औचक निरीक्षण, जीएनएम छात्राओं ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.