Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज:  नगर पंचायत जहांगीरगंज अधिशासी अधिकारी के द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

जनवाद टाइम्स 26 February 2022
अम्बेडकर नगर न्यूज:  नगर पंचायत जहांगीरगंज अधिशासी अधिकारी के द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले के थाना क्षेत्र जहांगीरगंज कस्बे में नगर पंचायत कर्मियों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरुक किया। जागरूकता रैली को अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नगर पंचायत कर्मियों के साथ-साथ नगर के सभी स्कूलों के शिक्षक एवं कर्मचारी भी शामिल रहे।

 

IMG 20220225 WA0038

रैली जहांगीरगंज कस्बे से होते हुए माधवनगर मामपुर,नरियांव बावली चौक जगदीशपुर नेवारी दुराजपुर हेमराजपुर आदि दर्जनों स्थानों पर गई।

अम्बेडकर नगर न्यूज:  नगर पंचायत जहांगीरगंज अधिशासी अधिकारी के द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

 

 

रैली के दौरान नगर पंचायत कर्मी जगह जगह नुक्कड़ सभा के जरिए लोगों से ज्यादा से ज्यादा तादाद में मतदान करने की अपील कर रहे थे। साथ ही साथ रैली में शामिल सभी कर्मचारी ‘पहले मतदान फिर जलपान 18 साल की उम्र कर ली पार, मिल गया वोट डालने का अधिकार, ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ जैसे तमाम मतदाता जागरूकता संबंधी नारे भी लगा रहे थे।

 

अम्बेडकर नगर न्यूज:  नगर पंचायत जहांगीरगंज अधिशासी अधिकारी के द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

 

रैली के दौरान जहांगीरगंज तिराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व होता है। इसमें सभी को भारी संख्या में सम्मिलित होकर मतदान अवश्य करना चाहिए। जितना अधिक मतदान होता है ।उतना ही लोकतंत्र मजबूत होता है और एक मजबूत सरकार भी मिलती है। ऐसे में 3 मार्च को सभी को सारे काम छोड़ कर पहले मतदान करना चाहिए। उन्होंने सभी को मतदान की शपथ भी दिलाई।इस मौके पर
रैली में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री रामकेवल यादव लीलावती देवी के अलावा नगर पंचायत कर्मी सर्वेश यादव रिंकू दुबे लालचंद सुरजीत सिंह दिनेश कुमार मोहम्मद शोएब लालचन्द सहित नगर पंचायत जहांगीरगंज
के सफाई कर्मी व ऑफिस के कर्मचारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस लाइन में डी-ब्रीफिंग किया गया
Next: Bihar news बिहार पुलिस सप्ताह समारोह में प्रेस पुलिस क्रिकेट मैच पुलिस केन्द्र में आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.