Prayagraj News :जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण

IMG-20220225-WA0057
Share News

Prayagraj News :जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने संगम सभागार के ऊपर स्थित नियंत्रण कक्ष(कंट्रोल रूम) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आ रही शिकायतों के रजिस्टर को चेक किया तथा निस्तारण को समयावधि के अन्तर्गत करने के निर्देश दिये।

IMG 20220225 WA0058

तत्क्रम में उन्होंने एम0सी0एम0सी0 कमेटी द्वारा स्थापित टीवी चैनलों पर दर्ज की जा रही न्यूज आदि रजिस्टर को देखते हुए सम्बंधित को निर्देशित किया कि न्यूज चैनलों पर सूक्ष्मता पर नजर रखी जाये।

Prayagraj News :जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News