Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: कहीं ख़ुशी तो कहीं दिखा गम

जनवाद टाइम्स इटावा 20 February 2022
Etawah News: Somewhere there is happiness and somewhere there is sorrow

Etawah News: Somewhere there is happiness and somewhere there is sorrowDJH âÕæ

Share News
       

संवाददाता: महेश कुमार

इटावा: रविवार को मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान युवा वर्ग ने बढ़ चढ़कर मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। वहीँ आवास विकास कालोनी निवासी सोनम सक्सेना व अशोक नगर निवासी दीपेश का वोट जब कट गया तो वह निराश होकर घरों को लौट गये। बूथ के अंदर युवाओं ने कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और अपनी बारी आने पर मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीद जताई कि उनका यह वोट लोकतांत्रिक प्रणाली की मजबूती में सहायक सिद्ध होगा। प्रदेश की सरकार बनाने में युवाओं के मत का खासा योगदान रहता है। मेरा वोट मेरे राष्ट्र के लिए। अंशुमान वर्मा, कुंज पहली बार वोट डालने को लेकर काफी उत्साह था। परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और देश की प्रजातांत्रिक प्रणाली का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं।

मतदान के दिन आवास विकास कालोनी निवासी सोनम सक्सेना व अशोक नगर निवासी दीपेश का वोट जब कट गया तो वह निराश होकर घरों को लौट गये। सोनम सक्सेना का मतदान केंद्र जीजीआइसी पर था जब वह वोट डालने गईं तो बताया गया कि उनका वोट ही नहीं है। इस पर वह बिफर कर बोलीं कि उन्होंने सारे प्रपत्र पहले ही जमा कर रखे थे फिर भी पता नहीं क्यों वोट नहीं बना। इसी क्रम में दिल्ली से चलकर वोट डालने आए दीपेश कुमार जब जनता कालेज अशोक नगर पर गये तो बताया गया कि उनका वोट तो काट दिया गया है। वह परेशान होकर घर को लौट गये। इस संबंध में बीएलओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कागज जमा नहीं हुए जिसके कारण वोट नहीं बना है। दोबारा कागज दे दिए जाएं तो वोट बन जाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar news भाजपा के भूतपूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर मदन प्रसाद जायसवाल की मनाई गई पुण्यतिथि
Next: Etawah News: बीमार पिता को मतदान कराने लाये प्रसपा नेता की गाड़ी पुलिस ने की पंचर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260708-WA0005
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा रिंग रोड पर बड़ा खतरा: रहनकला टोल प्लाजा के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसे का अंदेशा

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा रिंग रोड पर बड़ा खतरा: रहनकला टोल प्लाजा के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसे का अंदेशा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.