Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

जनवाद टाइम्स 16 February 2022
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने नैनी स्थित युनाइटेड कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में सरस्वती वन्दना तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोगो को जागरूक किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित कालेज के छात्र-छात्राओं सहित सभी उपस्थित लोगो से मतदान करने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि हम लोग वोट के माध्यम सरकार बनाते है, यही तो लोकतंत्र है। सभी को अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार है।

 

IMG 20220215 WA0017

 

हम सभी लोग चाहते है कि भारत समृद्ध बने और हमारा लोकतंत्र मजबूत हो और ये तभी हो सकता है, जब आप अपने वोट की ताकत को समझेंगे, इसलिए अपने मतदान का प्रयोग अवश्यक करें। उन्होंने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि अपने परिवार के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगो को भी जागरूक करें। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगो को शपथ दिलायी।

 

 

Prayagraj News : जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

जिलाधिकारी ने साउथ अफ्रीका से अपने मताधिकार का प्रयोग करने आये श्री सुनील द्विवेदी जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यही जज्बा और जुनून सभी के अंदर होना चाहिए। अपने कार्य के प्रति, अपने अधिकार के प्रति, तभी देश आगे बढ़ेगा। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि जो जज्बा आज आपके पास है, वहीं ऊर्जा आगे भी रहनी चाहिए। आप लोग अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इसी क्रम में रेड एफएम के आर0जे0 गोविन्द ने स्लोगन के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। उन्होंने स्लोगन में कहा कि ‘‘छोड़ों अपना पहला काम, सबसे पहले करो मतदान’’। जुबेर हाशमी ने अपने गीतों के माध्यम से लोगो से वोट डालने की अपील की।

 

Prayagraj News : जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

इस अवसर पर एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, अपर जिला मजिस्टेट प्रथम श्री शुभम श्रीवास्तव सहित कालेज के प्रबन्धक सहित कालेज के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रही।

Post navigation

Previous: Etawah News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने मांगे कांग्रेसी स्नेहलता के वोट।
Next: Etawah News: भाजपा-सपा पर बरसे सतीश चंद्र मिश्रा, दोनों दलों ने रोकी प्रदेश की प्रगति

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.