लखनऊ न्यूज़: प्रदेश में कल 1,66,285 सैम्पल की जांच की गयी और कोरोना संक्रमण के 2414 नये मामले आये

लखनऊ न्यूज़: प्रदेश में कल 1,66,285 सैम्पल की जांच की गयी और कोरोना संक्रमण के 2414 नये मामले आये
Share News

ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ 

लखनऊ-07 फरवरी 2022

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,66,285 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 2414 नये मामले आये हैं। उन्होंने बताया है कि प्रदेश में अब तक कुल 10,07,87,394 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच हेतु 72,194 सैम्पल भेजे गये। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 3,822 लोग तथा अब तक कुल 19,96,865 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 26,725 एक्टिव मामले है तथा 25,268 लोग होम आइसोलेशन में है।

लखनऊ न्यूज़: प्रदेश में कल 1,66,285 सैम्पल की जांच की गयी और कोरोना संक्रमण के 2414 नये मामले आये

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 06 फरवरी, 2022 को एक दिन में 5,42,339 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,94,81,855 दी गयी 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल दूसरी डोज 10,69,90,682 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कुल पहली डोज 1,07,67,534 तथा दूसरी डोज 3,80,055 दी गयी है। कल तक 17,18,956 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट आ रही है। संक्रमण दर घटकर कल 1.54 प्रतिशत तक आ गई है। प्रदेश में 27 करोड से अधिक वैक्सीन की डोज दी गयी है जो देश में सर्वाधिक है।

लखनऊ न्यूज़: प्रदेश में कल 1,66,285 सैम्पल की जांच की गयी और कोरोना संक्रमण के 2414 नये मामले आये

श्री प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Trending News