प्रयागराज न्यूज : नोडल अधिकारी द्वारा किया गया गोआश्रय स्थलों का भ्रमण

IMG-20220203-WA0068
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार
उ0प्र0शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्री नरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, आई0ए0एस0, विशेष सचिव ए0पी0सी0 द्वारा दिनांक 3.02.22 को विकास खण्ड-होलागढ़ के वृहद गो संरक्षण केन्द्र उमरिया बादल उर्फ गेंदा का निरीक्षण किया गया। कुल 150 पशु संरक्षित पाये गये, सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गये। पशु चिकित्साधिकारी डा0 विनय द्विवेदी द्वारा बताया गया कि समस्त गोवंश का टीकाकरण एवं टैगिंग किया जा चुका है। नोडल अधिकारी द्वारा समस्त नर गोवंश का यथाशीघ्र वधियाकरण करने हेतु निर्देशित किया गया गोवंश आश्रय स्थल की बाउन्ड्रीवाल को और मजबूत बनाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। वृहद गोआश्रय स्थल परिसर में अनावश्यक गढ्ढो को भरवाने तथा गोवंश को शेड में जाने हेतु उपयुक्त ढलान कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया इसके साथ ही समस्त गोंवशो को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा खिलाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

IMG 20220203 WA0068

इसके साथ ही विकास खण्ड सहसों के अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल मनेथू का भी निरीक्षण किया गया। गोवंश आश्रय स्थल पर 56 गोवंश उपस्थित पाये गये। सभी गोवंश स्वस्थ पाये गये। पशुचिकित्साधिकारी, डा0 अनिल कुमार यादव द्वारा अवगत कराया गया कि सभी गोवंश की टैगिंग एवं टीकाकरण करा दिया गया है। नोडल अधिकारी के द्वारा सम्बन्धित ग्राम पंचायत अधिकारीं को पानी की निर्बाध उपलब्धि हेतु विद्युत कनेक्सन कराने के लिये निर्देशित किया गया। साथ ही गोवंश के भरण पोषण हेतु हरा चारा अवश्य देने हेतु निर्देशित किया गया।

 

IMG 20220203 WA0067आस पास के क्षेत्रों में कोई भी गोवंश छुटटा न घूमने पाये एवं इनके द्वारा किसानों की फसल को होने वाले नुकसान से बचाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ाई से निर्देशित किया गया कि समस्त छुट्टा गोवंश को निकटवर्ती गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाय।

Trending News