संवाददाता पंकज कुमार
अम्बेडकर नगर जिले मे 2 फरवरी 2022 को
जन अधिकार पार्टी/भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले आलापुर विधानसभा के कार्यालय पर भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के मुख्य घटक दलों ने बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का जन्मदिन मनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष आलापुर रमेश मौर्य व आयोजक बहुजन मुक्ति पार्टी के विधानसभा प्रभारी संदीप अंबेडकर रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के सामाजिक राजनीतिक व वैचारिक कार्यों की बाते लोगो को बताई। उसके बाद बारी बारी से सभी पदाधिकारियों ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के जीवनी पर प्रकाश डाले ।

मौके पर जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मऊ विधानसभा अध्यक्ष रमेश मौर्य जिला कोषाध्यक्ष राहुल मौर्य विधानसभा प्रभारी घनश्याम गौतम विधानसभा संगठन मंत्री कन्हैया लाल गौड़ बहुजन मुक्ति पार्टी के विधानसभा प्रभारी संदीप अंबेडकर रामचेत मास्टर राजमणि गौतम जिला सचिव BMP राजाराम प्रजापति विधानसभा उपाध्यक्ष रामकेवल,बाल किशुन डा. बालजीत आदि मौजूद रहे।
