Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज न्यूज़: मुख्य सचिव ने मौनी अमावस्या सहित अन्य प्रमुख स्नानों पर्वों के दृष्टिगत की गयी तैयारियों का लिया जायजा

जनवाद टाइम्स 31 January 2022
प्रयागराज न्यूज़: मुख्य सचिव ने मौनी अमावस्या सहित अन्य प्रमुख स्नानों पर्वों के दृष्टिगत की गयी तैयारियों का लिया जायजा
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव नगर विकास श्री रजनीश दुबे एवं सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री रविंद्र रविवार को मौनी अमावस्या एवं अन्य प्रमुख स्नान पर्वों के दृष्टिगत की गयी तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव सर्वप्रथम संगम नोज पर बने संगम टाॅवर पर जाकर संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं, स्नानार्थिंयों एवं साधु-महात्माओं के लिए की गयी व्यवस्थाओं के बारे में मण्डलायुक्त से जानकारी ली। मण्डलायुक्त ने बताया कि संगम टाॅवर से पूरे संगम क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समय≤ पर यहां से एनांउसर के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किये जाते है।

 

 

IMG 20220131 WA0024

मुख्य सचिव ने संगम क्षेत्र में बनाये गये स्नान घाटों का निरीक्षण करते हुए वहां पर स्नान के लिए आयें हुए श्रद्धालुओं से बातचीत की साथ ही श्रद्धालुओं से टीकाकरण के बारे में पूछा। इस दौरान संगम नोज पर ही बनाये गये कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया तथा वहां पर कार्यरत कर्मियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जानकारी ली कि प्रतिदिन कितने लोगो की जांच की जा रही है साथ ही उन्होंने कर्मियों से कहा कि स्नान के लिए आये हुए श्रद्धालु यदि बिना मास्क लगाये आये हुए हो तो उन्हें मास्क उपलब्ध कराये साथ ही लोगो को मास्क का प्रयोग करने व टीकाकरण अवश्य कराये जाने के लिए प्रेरित भी करते रहे। मुख्य सचिव ने संगम नोज पर पानी के बहाव व जलस्तर के बारे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली।

 

IMG 20220131 WA0020

इसके उपरांत मुख्य सचिव ने संगम में स्नान किया व पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हुए मेले के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की व लेटे हुए हनुमान जी, अक्षयवट का दर्शन भी किया।

 

 

IMG 20220131 WA0023

इसके बाद मुख्य सचिव मेला क्षेत्र में साधु-संतो के साथ मुलाकात की। मुख्य सचिव ने संतोष दास सतुआ बाबा, पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती, स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती व अन्य साधु-महात्माओं के साथ मुलाकात की व मेले में की गयी सुविधाओं/व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी ली। साधु-संतो के द्वारा मेले में की गयी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया।
मुख्य सचिव ने मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आईसीसीसी में बनाये गये मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया व कंट्रोल रूम से पूरे मेला क्षेत्र में कैसे निगरानी रखी जा रही है, इसकी जानकारी ली। मुख्य सचिव ने आधुनिक तकनीकों से की जा रही मेला क्षेत्र की निगरानी पर संतोष व्यक्त किया।

 

IMG 20220131 WA0025

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरे मेला क्षेत्र में कोविड गाइड लाइन का पालन करने, टीकाकरण कराने, मास्क का प्रयोग करने की अपील लगातार की जाती रहे साथ ही यह भी एनाउंस कराते रहे कि किसी भी व्यक्ति को यदि कोविड से सम्बंधित लक्षण हो, तो वे तुरंत सम्बंधित स्थानों पर आकर अपनी जांच करायें। मुख्य सचिव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मिंयों का सम्मान भी किया। इसके उपरांत मुख्य सचिव ने आईसीसीसी सभागार में मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी की।

 

प्रयागराज न्यूज़: मुख्य सचिव ने मौनी अमावस्या सहित अन्य प्रमुख स्नानों पर्वों के दृष्टिगत की गयी तैयारियों का लिया जायजा

इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news:- स्थानीय निकाय एम एलसी चुनाव हेतु रालोजपा एवं एनडीए द्बारा भूषण कुमार प्रत्याशी घोषित
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत नामांकन के लिए बनाये गये कक्षों का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.