Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

UP ELECTION 2022: कांग्रेस ने घोषित की 125 उम्मीदवारों की सूची, 50 महिला उम्मीदवार

जनवाद टाइम्स इटावा 16 January 2022
UP Election 2022: Congress announces list of 125 candidates, 50 women candidates

UP Election 2022: Congress announces list of 125 candidates, 50 women candidates

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। दिल्ली में वर्चुअल प्रेस कांफ्रेस करते हुए प्रियंका ने सूची जारी करते हुए बताया कि सूची में 50 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं 20 मुस्लिम समुदाय के लोगों को स्थान दिया है। सूची में कुछ पत्रकारों और एक अभिनेत्री, समाजसेवी और संघर्षशील महिलाओं को मौका दिया गया है। कांग्रेस ने उन्नाव सदर सीट से पीड़िता की मां को टिकट दिया।

UP Election 2022: Congress announces list of 125 candidates, 50 women candidates

इसके अलावा कांग्रेस की पहली सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को फर्रूखाबाद सीट से तो वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया  के बेटे तनुज पुनिया को बाराबंकी के कादीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को तमकुही राज से उम्मीदवार बनाया गया है। अजय इसी सीट से लगातार दो बार से विधायक हैं।

UP Election 2022: इटावा की नजर से उत्तर प्रदेश का किंग मेकर कौन? जाने युवाओ की राय 

इसी तरह पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ को भी प्रतापगढ़ के रामपुर खास सीट से टिकट दिया गया है। अराधना भी लगातार इस सीट से दूसरी बार विधायक हैं। वहीं शाहजहांपुर से आशा वर्कर पूनम पांडेय को मौका दिया गया है। जबकि नोएडा से पंखुड़ी पाठक को उतारा गया है। यही नहीं कांग्रेस की पहली सूची में महिलाओं के साथ ही युवा वर्ग को भी तरजीह दी गई है।

 

Post navigation

Previous: UP ELECTION 2022: बसपा की पहली सूची में सामाजिक समीकरण को साधने का प्रयास
Next: Bihar news:-बसरा एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी ने बांटे कंबल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.