Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

UP ELECTION 2022: सपा-RLD गठबंधन ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्‍ट

जनवाद टाइम्स इटावा 16 January 2022
UP ELECTION 2022: SP-RLD alliance released the list of candidates

UP ELECTION 2022: SP-RLD alliance released the list of candidates

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

लखनऊ: देश के सबसे बड़े सूबों में से एक यूपी में चुनावी रणभेरी बज चुकी है। सात चरणों में होने वाले चुनाव के लिए राजनीतिक दल चुन चुन कर उम्मीदवारों को पेश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और राष्‍ट्रीय लोकदल के गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों की दो लिस्‍ट जारी कर दी है।

UP ELECTION 2022: SP-RLD alliance released the list of candidates

इस लिस्‍ट में सात लोगों को नाम शामिल हैं और यह सब आरएलडी के ही प्रत्‍याशी हैं। इस बीच RLD ने अलीगढ़ के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ को बरौली विधानसभा से मैदान में उतारा है, जो कि कुछ घंटे पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा अलीगढ़ की ही इगलास सीट से आरएलडी ने बीरपाल सिंह दिवाकर को टिकट दिया है। वहीं, इस लिस्‍ट में थानाभवन से अशरफ अली, बुढ़ाना से राजपाल बालियान, मीरापुर से चंदन चौहान, मुरादनगर से सुरेंद्र कुमार मुन्‍नी, शिकारपुर से किरन पाल सिंह को मैदान में उतारा है।

UP Election 2022: इटावा की नजर से उत्तर प्रदेश का किंग मेकर कौन? योगी जी या अखिलेश यादव …

इससे पहले 13 जनवरी को सपा और आरएलडी ने 29 प्रत्‍याशियों की पहली सूची का ऐलान किया था, जिसमें से सपा को 10, तो आरएलडी को 19 सीट मिली थीं। हालांकि दूसरी लिस्‍ट में सपा को कोई सीट नहीं मिली है। समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन की दूसरी लिस्‍ट में सात नाम शामिल हैं।समाजवादी पार्टी और राष्‍ट्रीय लोकदल की पहली सूची में हापुड़ से गजराज सिंह (RLD) को टिकट दिया था, जो कि कुछ ही दिन पहले पार्टी में शामिल हुए थे। वह चार बार कांग्रेस से विधायक रह रहे हैं। गाजियाबाद की साहिबाबाद  सीट से अमरपाल शर्मा (सपा), बुलंदशहर से आरएलडी के हाजी यूनुस, अलीगढ़ से सपा से जफर आलम, शामली से आरएलडी के प्रसन्न चौधरी और कैराना से नाहिद हसन (सपा) जैसे लोगों के नाम शामिल थे। वहीं कैराना प्रत्‍याशी तो गैगस्‍टर एक्‍ट में काफी समय से फरार चल रहा है। बता दें कि यूपी चुनाव के पहले चरण में जाट बाहुल्‍य सीटें हैं, लिहाजा सपा ने कम सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारे हैं।

Post navigation

Previous: UP ELECTION 2022: भाजपा की 105 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 21 नए चेहरे व 20 के टिकट कटे
Next: UP ELECTION 2022: बसपा की पहली सूची में सामाजिक समीकरण को साधने का प्रयास

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.