Etawah News: Day training organized for village development scheme
संवाददाता रिषीपाल सिंह
बकेवर/इटावा: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद इटावा के तत्वाधान में ग्राम पंचायत विकास योजना पर एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान बकेवर में शनिवार को किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ बृजमोहन अंबेड, उपायुक्त स्वतः रोजगार और डॉ.सुरेशचंद्र राजपूत आचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रतिभागियों को ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए समूह की महिलाओं को जागरूक करने के बारे में जानकारी दी।

डॉ.सुरेश चंद्र राजपूत आचार्य क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान बकेवर ने कहा कि आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण विकास से ही राष्ट्र विकास होगा।मौके पर नंदकिशोर साह , जिला मिशन प्रबंधक ने कहा कि महिलाएं अपनी विकास योजनाएं हमारी योजना, हमारा विकास समूह के माध्यम से योजना तैयार करेंगी । मौके पर प्रशिक्षण अधिकारी डॉ.विजय सिंह, सोमेश कटियार, सवेश दीक्षित, जिला मिशन प्रबंधक संतोष कुशवाहा, दीपेंद्र सिंह तोमर ,सूर्य नारायण पांडेय, जितेश श्रीवास्तव समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधक आईपीआरपी, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी एवं जिला मिशन प्रबंधक मौजूद रहे। प्रतिभागियों में प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सर्वेश दीक्षित ,रिंकू बाबू , राहुल कुमार, रजनी एकता, डोली , कविता , राधारानी, रीमा, दीपशिखा सहित 77 प्रतिभागी मौजूद रहे।