Etawah News: उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए प्रत्येक सेक्टर पर सुझाव बॉक्स रखवाया

Etawah News: To make Uttar Pradesh number one, a suggestion box has been placed on every sector

Etawah News: To make Uttar Pradesh number one, a suggestion box has been placed on every sector

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: जनता का अपार प्रेम और अगाध आशीष अर्जित कर जन विश्वास के साथ 2022 में भाजपा की प्रचंड जीत का लक्ष्य लेकर जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा और उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रत्येक सेक्टर पर एक सुझाव बॉक्स रखवाया गया है।

यह भी देखें : 36 हजार युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन की मंजूरी

भारतीय जनता पार्टी के प्रथम मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्येक सेक्टर शक्ति केंद्र पर जनता से प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए सुझाव मांगे हैं इसी के तहत आज शहर के समस्त शक्ति केंद्रों पर सुझाव बॉक्स रखवाए गए हैं। नगर में सुझाव बॉक्स रखवातें समय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम कुमार दुबे मछुआ प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओम रतन कश्यप नगर उपाध्यक्ष अखिलेश कौशिक नगर कोषाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा नगर महामंत्री विवेक गुप्ता हरिओम दुबे अविनाश पाल अमित कुमार वर्मा सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

You may have missed