मेरठ न्यूज: गांव में लगा गंदगियो का ढेर। सफाई को लेकर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।

Meerut News: A pile of garbage in the village. There is no facility for cleaning.

Meerut News: A pile of garbage in the village. There is no facility for cleaning.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले के थाना जानी क्षेत्र के अंतर्गत गांव पावटी में देखा गया की आज भी गंदगी को लेकर वही हाल है। जो पहले था। गांव के मुख्य रास्ते पर ही कूड़े का और गोबर का ढेर लगा हुआ है। घर के दरवाजे पर ही छोटे छोटे बच्चे पूरे दिन खेलते रहते हैं। खेलते खेलते बच्चे घर के बाहर भी आ जाते हैं। जिस कारण इन छोटे बच्चो के पैर उस गंदे कूड़े में भी पड़ जाते है। जिस कारण बीमारी उनके पैरों के सहारे घर के अंदर चली जाती है। और जिस कारण वहा पनप रही बीमारी उन बच्चो के पैर के सहारे घर के अंदर चली जाती है। और घर के और भी कई लोग बीमार हो जाते हैं।

आज देखा गया की गांव में नालियों की सफाई और गांव की गलियों में साफ सफाई जैसे झाड़ू लगाने को लेकर कोई भी व्यवस्था नहीं दिखी। यही हालत और भी जगह देखी गई है। जहा गांव की गलियों में नालियों का बहुत गंदा पानी भरा हुआ था। गांव के अंदर भी देखा गया की कुछ जगह पर सड़को पर गंदा पानी भरा हुआ था। जिस कारण पैदल चलने वाले व्यक्तियों को बहुत परेशानी होती रहती है।

You may have missed