Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: 2022 का विधान सभा चुनाव सपा प्रसपा मिल कर लड़ेंगे: शिवपाल सिंह यादव

जनवाद टाइम्स इटावा 20 December 2021
Etawah News: Will contest the 2022 Vidhan Sabha elections together: Shivpal Singh Yadav

Etawah News: Will contest the 2022 Vidhan Sabha elections together: Shivpal Singh Yadav

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने वयान देते हुए कहा की कहा 2022 का विधानसभा चुनाव सपा व प्रसपा मिलकर लड़ेगी। अभी ये तय होना बाकी है कि गठबंधन होगा या फिर विलय। ये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैं आपस में तय करेंगे, रणनीति के तहत जो होगा अच्छा फैसला करेंगे। साथ ही सीटों के बटवारे को लेकर भी बैठकर विचार विमर्श किया जाएगा। शिवपाल सिंह यादव ने यूपी में प्रधानमंत्री इतने दौरे कर रहे हैं, इसके पहले कभी किसी प्रधानमंत्री ने चुनाव की इस स्तर पर तैयारी नहीं की थी, इसी से सपा के जनाधार का पता चलता है। भाजपा के लोग घबराये हुये हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी की पहली प्राथमिकता है ऐसे में जनता के हित में जो भी होगा उसे पार्टी आपसी सहमति से पूरा करेंगी।

Etawah News: Will contest the 2022 Vidhan Sabha elections together: Shivpal Singh Yadav

शिवपाल सिंह ने कहा कि जनता की मांग थी कि सपा और प्रसपा चुनाव लड़े, इसीलिये दोनों दलों के नेताओं ने साथ में चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। कितनी सीट पर कौन लड़ेगा या फिर उनके लोग भी सपा से ही चुनाव लड़ेंगे, इसके बारे में जल्द फैसला करेंगे। कहा कि वह तो बहुत पहले से कह रहे थे कि सभी साथ लड़ेंगे तो अखिलेश यादव निश्चित ही मुख्यमंत्री बनेंगे और अब हम साथ हैं, इसलिये अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है।

भाजपा की सरकार पूरी तरह असफल हुयी है, सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। महंगाई बढ़ रही है, किसानों को न बिजली मिल रही है और न ही पानी व खाद। उनकी पहले की सरकार में हमेशा ही किसानों को प्राथमिकता पर रखा जाता था। वह सोमवार को यहां जिला सहकारी बैंक की वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके पुत्र जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, बैंक के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर, अशोक पालीवाल आदि थे।

 

Post navigation

Previous: Prayagraj News :उपमुख्यमंत्री श्री केशव मौर्य ने प्रयागराज में माघ मेला के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की समीक्षा की
Next: Etawah News: दिल्ली हावड़ा रेल ट्रैक फैक्चर, एक घंटे तक रहा रूट वाधित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0031
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.