Etawah News: Government is providing grants for organic farming
आशीष कुमार
इटावा: विकास खंड जसवंत नगर अंतर्गत ग्राम अधियापुरा में स्थित – श्री ब्रज राज सिंह फार्म हाउस पर स्थित पोली हाउस उन्नत खेती करने के लिए विशेष टमाटर की किस्म 4266 नामा धारी की रिर्सच हेतु जिलें के डी.डी. ( डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर ) श्री अभिनंदन सिंह ने निरीक्षण किया और गुड वर्क देख कर कहा की आप की फसल काफी उन्नत किस्म की है और अच्छी भी है उन्होंने बताया किसान अगर जैविक खेती की तरफ मुड़ता है तो कुछ समय के बाद उसको कृषि में अच्छे परिणाम मिलते हैं।

उन्होंने बताया शुरु शुरु में तो कुछ भी परिणाम नहीं दिखता पर कुछ समय के बाद परिणाम आने शुरू हो जाते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ी को अगर ऑर्गेनिक सब्जियों का महत्व समझाया जाए तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता क्योंकि रसायनिक सब्जीयो का परिणाम आने वाले समय में बहुत ही गंभीर होंगे और इनसे कई भयानक बीमारियां जन्म लेंगे इसलिए किसानों को अपने लिए और औरों के लिए भी( ऑर्गेनिक खेती )या यूं कहें ऑर्गेनिक सब्जियां की खेती पर विशेष ध्यान देना चाहिए जो आने वाले समय में आय को दुगनी करने वाली साबित होगी और स्वास्थ्य वर्धक भी होगी।
उन्होंने बताया किसानों को समय-समय पर उद्यान विभाग में आकर पता करते रहना चाहिए की किसानों के लिए सरकार समय-समय पर ऑर्गेनिक खेती पर अनुदान देती है। जिसमें किसानों को छूट भी प्राप्त होती है। इसी प्रकार ब्रजराज सिंह फार्म हाउस के मालिक श्री ब्रजराज सिंह ने भी कहा हमारे किसानों को भी अपने बच्चों के लिए एवं अपने सगे संबंधियों के लिए भी ऑर्गेनिक खेती पर ध्यान देना चाहिए जिससे अपने और सगे संबंधियों के स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखकर ऑर्गेनिक सब्जियों का उत्पाद करना चाहिए यह स्वास्थ्यवर्धक एवं जीवन उपयोगी होगी