Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सरकारी नलकूपों और निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 December 2021
Etawah News: Incidents of oil theft from government tube wells and transformers of private tube wells have increased continuously.

Etawah News: Incidents of oil theft from government tube wells and transformers of private tube wells have increased continuously.

Share News
       

मनोज कुमार

विकास खंड जसवंतनगर क्षेत्र में सरकारी नलकूपों और निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है इस कारण विभागीय अधिकारी व किसान परेशान हैं। सिरसा बीवामऊ विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय पाल ने बताया कि बीती 27 नवंबर को जसोहन गांव में स्थापित सरकारी नलकूप संख्या 86 ईजी के 63 केवी ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों द्वारा क्वाईल व तेल चुरा लिया गया था इस संबंध में उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर देकर स्वयं भी पता करने की कोशिश की किंतु तेल चोरों का कोई अता पता नहीं चल सका है। उन्होंने फिर से पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया है कि पिछले करीब दो महीने में कटेखेड़ा नगला तौर सरामई नगला सलहदी इत्यादि गांव के सरकारी नलकूपों के करीब दर्जनभर ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी हुआ है। और लगभग आधा सैकड़ा के करीब निजी नलकूपों का तेल भी चोरी हो चुका है,विभागीय सूत्रों के मुताबिक ट्रांसफार्मर तेल चोरों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है। सुना जाता है कि एक ट्रांसफार्मर में तकरीबन 150- 200 लीटर तेल होता है चोर जिसे चोरी करके ₹100 प्रति लीटर में बिक्री कर देते हैं।
कुछ लोगों का कहना यह भी है कि ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी में विभागीय लाइनमैन भी शामिल होते हैं हालांकि ऐसी किसी भी घटना का खुलासा अभी तक नहीं हुआ जिससे यह साबित हो सकता था। जिस जिस फीडर पर डबल लाइन सिस्टम चालू हो गया है उन फीडरों पर रात्री के समय नलकूपों की विजली सप्लाई पूर्णतया बंद रहती है सप्लाई बंद रहने से चोरों को चोरी करने में ओर आसानी रहती है,यदि नलकूपों वाली लाइन को रात्री में यदि टू फेस भी सप्लाई दी जाय तो चोरी की घटनाओं में कुछ हद तक विराम लग सकता है।

Post navigation

Previous: प्रयागराज न्यूज़: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दावें और आपत्तियां प्राप्त करने की अन्तिम तिथि कल (05 दिसम्बर)
Next: मेरठ न्यूज: बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग द्वारा 06 माह से 03 वर्ष तक के बच्चो के लिए बाटा राशन।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.