अम्बेडकर नगर न्यूजः दिव्यांगों को बांटी गई ट्राई साइकिल व सिलाई मशीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलापुर विधायिका अनीता कमल रही

IMG-20211203-WA0040
Share News

संवाददाता पंंकज कुमार

 

अंबेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे शासन के मंशा अनुसार दिव्यांग दिवस पर विकासखंड परिसर जहांगीरगंज में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनीता कमल ने विकलांगों को ट्राई साइकिल व गरीब बेरोजगार महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण किया ।

IMG 20211203 WA0042 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनीता कमल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल व बेरोजगार बेसहारा महिलाओं के लिए सिलाई मशीन देने का कार्य किया है। साथ ही प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं से गरीब महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है ।

 

IMG 20211203 WA0040कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी धर्म जातियों को साथ लेकर चलने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार गरीब बेरोजगार नौजवान दिव्यांग महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं चलाकर लाभान्वित कर रही है ।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः दिव्यांगों को बांटी गई ट्राई साइकिल व सिलाई मशीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलापुर विधायिका अनीता कमल रहीजिसका लाभ गांव के गरीबों तक पहुंच रहा है। इस मौके पर कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया विकासखंड जहांगीरगंज के समाज कल्याण अधिकारी बृजभूषण , दिवाकर मिश्रा भाजपा विधायक मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रताप बर्मा सूरज मिश्रा भाजपा नेता व ग्राम प्रधान दुर्गेश पांडे भाजपा नेता व प्रधान प्रतिनिधि संदीप पाठक विवेक सिंह रामशरीक सिंह सहित बडी़ संख्या मे लोग मौजूद रहे।

You may have missed