भारत के प्रमुख तीर्थस्थल बटेश्वर में नव वर्ष के पहले दिन पर जनसैलाब

IMG_20200101_204951
Share News

संवाददाता सुशील चंद : नए साल की शरुआत पर बटेश्वर में उमड़ा जनसैलाब । नये साल की शुरुआत के पहले दिन आज उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थस्थल बटेश्वर में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।लोग सुबह से ही भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे ।

IMG 20200101 204951

भीषण सर्दी में भी लोग परिवार सहित शिवमंदिर श्रृंखला के दर्शन करने और पूजा अर्चना करने के लिए बटेश्वर आये।पूजा अर्चना के बाद कुछ सैलानियों ने यमुना नदी में मोटर बोट का भी आनंद लिया।

IMG 20200101 204547

इस समय मंदिर श्रृंखला पर घाटों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्वार का काम तेजी से चल रहा है।