Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: एसडीएम के निर्देशन में राशन कोटा हुआ सीज।

जनवाद टाइम्स इटावा 12 November 2021
IMG-20211112-WA0038
Share News
       

संवादाता आशीष कुमार

इटावा: विकास खंड जसवंतनगर में निलोई के राशन डीलर की तमाम शिकायतों पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को निर्देशित कर राशन कोटा सीज करा दिया। राशन डीलर संगूरी देवी के परिवार में 20 साल से अधिक समय से राशन कोटा चला आ रहा है। कभी पति तो कभी ससुर अब खुद उसके नाम से संचालित हो रहा है। संगूरी देवी का नाम सिर्फ कागजों में चल रहा है उसका पति सारा कामकाज देखता है पहले वह खुद भी राशन डीलर रह चुका है। तमाम शिकायतों के आधार पर ही उसे भी बर्खास्त किया गया था। अंगूरी देवी के ससुर के नाम भी कई वर्षों तक राशन कोटा रहा था उन पर भी राशन की करीब डेढ़ सौ बोरी गबन का मामला थाना कोतवाली जसवंतनगर में दर्ज हुआ था जिसके बाद ही अंगूरी देवी के नाम राशन डीलर का चयन दर्शाया गया। तब से लेकर अब तक गांव की जनता इस राशन डीलर परिवार से परेशान है। राशन डीलर का पति अब भी उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए घटतौली करता है। आए दिन इसकी तमाम शिकायतें होती रहती हैं। किंतु आपूर्ति विभाग में सांठगांठ के चलते अक्सर जांच कागजों में ही निस्तारित दर्शा दी जाती हैं।

तेजतर्रार एसडीएम नम्रता सिंह के पास इस राशन डीलर की तमाम शिकायतें पहुंची तो उन्होंने नायब तहसीलदार अविनाश चौधरी को एक टीम के साथ पहुंच कर जांच करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार ने उपभोक्ताओं को राशन वितरित होने वाले राशन की तौल कराई तो वह निर्धारित मात्रा से काफी कम निकला। इस पर उन्होंने एसडीएम को अवगत कराया तो एसडीएम नम्रता सिंह ने तुरंत ही उस राशन दुकान को सीज करने के आदेश दिए और नायब तहसीलदार ने उस राशन कोटे को सीज कर दिया। अब देखना यह है क्या इस बार भी यह राशन डीलर परिवार अपने बचाव में कामयाब होता है! क्या इसकी सांठगांठ अधिकारियों पर भारी पड़ेगी!

Post navigation

Previous: प्रयागराज न्यूज़ :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
Next: Etawah News: तहसील स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा की महत्वपूर्ण बैठक में संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.