Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ़ सांसद प्रतिनिधि मान्धाता लवकेश गुप्ता ने झंडी दिखा कर किया बस को रवाना

जनवाद टाइम्स 6 December 2019
IMG-20191206-WA0152
Share News
       

संवाददाता गुलाब चंद गौतम:  प्रतापगढ़ सांसद प्रतिनिधि मान्धाता लवकेश गुप्ता ने झंडी दिखा कर किया बस को रवाना । विश्वनाथगंज विधानसभा के मान्धाता विकास खण्ड से तीर्थराज प्रयागराज और प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा की उपलब्धि के बाद प्रतापगढ़ सांसद श्री संगमलाल गुप्ता जी की विकास के प्रति संकल्प के प्रतिफल स्वरूप विधानसभा क्षेत्र के एक मुख्य बाजार केन्द्र कटरा गुलाब सिंह से क्षेत्र के सर्ववर्गीय जनमानस को प्रयागराज में किसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए एक और परिवहन निगम की राजकीय बस का उपहार प्राप्त हुआ। 

IMG 20191206 WA0152

इस विषय के सम्बन्ध में मान्धाता विकासखंड सांसद प्रतिनिधि एवं भाजयुमो के जिला महामंत्री लोकेश गुप्ता जी ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त लोकसभा क्षेत्र के विकास का संकल्प लिए लोकप्रिय सांसद श्री संगम लाल गुप्ता जी क्षेत्रीय जनता की वर्षो पुरानी मांग को गम्भीरता से संज्ञान में लिया और इसकी प्राथमिक आवश्यकता को जनहित में सार्थक देखते हुए कटरा गुलाब सिंह से प्रयागराज के लिए बस सेवा सुगमता से उपलब्ध कराने की सफल युक्ति करते हुए सभी को लाभान्वित किया है जोकि एक सराहनीय कदम है। सांसद प्रतिनिधि ने कटरा गुलाब सिंह से प्रयागराज बस सेवा आरम्भ के अवसर पर उपस्थित सभी देवतुल्य जनसामान्य नागरिकों एवं भाजपा के प्रतिनिधियों से अपील की वो मा. सांसद जी की विकास समपर्ण भावना और जनहित में वैधानिक समुचित सुविधाओं के प्रति किए जा रहे निरन्तर कार्यों का आंकलन कर उन्हें अपने समर्थन और स्नेह का उपहार देकर उन्हें अविजित भाजपा का सच्चा सैनिक बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर महेंद्र अग्रहरि,राजेन्द्र अग्रहरि योग गुरु,कमलेश वैश्य,दीपक जायसवाल ,मनीष ,संतोष गौतम,उमेश महाजन,राजेश अग्रहरि, धनपत अग्रहरी,हेमराज अग्रहरी, अंशु पांडे,सनी भट्ट, अनिल पटेल, हरिश्चन्द आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: प्रतापगढ़ के चकबन तोड़ गांव की दो सगी बहनो की निर्मम हत्या के विरोध में चलो गांव की ओर ग्रुप एवम् बुद्धिस्ट फाउंडेशन फेडरेशन तथा अन्य सामाजिक संगठनो द्वारा संयोजक केडी गौतम के नेतृत्व में जुलूश व धरना प्रदर्शन
Next: कुण्डा प्रतापगढ़ हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.