Agra News: बाह रेलवेस्टेशन का निरीक्षण करने पहुँचे सांसद मार्ग में दलदल के चलते नहीं पहुँच सकी गाड़ी

Agra News: बाह रेलवेस्टेशन का निरीक्षण करने पहुँचे सांसद मार्ग में दलदल के चलते नहीं पहुँच सकी गाड़ी
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

स्टेशन तक जाने के लिए लिया पत्रकार की मोटरसाइकिल का सहारा

 

बाह: कस्बा में बना रेलवे स्टेशन आगरा इटावा मुख्य मार्ग से जुड़ा है लेकिन स्टेशन बनने के बाद से अब तक यहाँ पहुँचने का मार्ग कच्चा और दलदल में तब्दील पड़ा है।यात्रियों को स्टेशन आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है वहीं मुख्य मार्ग से स्टेशन तक गड्ढों और जलभराव के कारण यात्रियों को पैदल भी जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

 

IMG 20211007 WA0088गुरुवार को सांसद राजकुमार चाहर उप जिलाधिकारी अब्दुल बासित तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सादाब खान के साथ स्टेशन मार्ग का निरीक्षण करने पहुँचे लेकिन मार्ग में दलदल और गड्ढे होने के चलते उनकी गाड़ी स्टेशन तक नहीं पहुँच सकी।सांसद पत्रकार की मोटरसाइकिल पर बैठकर स्टेशन तक पहुँच सके वहीं दर्जनों कार्यकर्ता पैदल ही खेतों में होकर स्टेशन तक पहुँचे।

 

Agra News: बाह रेलवेस्टेशन का निरीक्षण करने पहुँचे सांसद मार्ग में दलदल के चलते नहीं पहुँच सकी गाड़ीसांसद ने मार्ग का निरीक्षण करने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सादाब खान को शीघ्र ही मुख्य मार्ग से स्टेशन तक के पाँच सौ मीटर के रास्ते को पक्का कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद चाहर के साथ संतोष कटारा, चौधरी कृष्णपाल सिंह जिला पंचायत सदस्य, मानवेंद्र सिंह, रामबरन कुशवाहा, सोनू सेतिया ,श्याम शर्मा, रविंद्र बघेल प्रधान, अमित ओझा, रविंद्र भदोरिया, निखिल गुप्ता, सतीश परिहार, मनीष बरुआ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending News