Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकरनगर न्यूजःलखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार के विरोध में भीम आर्मी ने सौपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 5 October 2021
अम्बेडकरनगर न्यूजःलखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार के विरोध में भीम आर्मी ने सौपा ज्ञापन
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले मे लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार के विरोध में भीम आर्मी ने मण्डल अध्यक्ष निखिल राव की अध्यक्षता में जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से भीम आर्मी ने बताया कि दिनांक 03 अक्टूबर 2021 की शाम को किसान विरोधी कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर कथित रुप से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र एवं अन्य भाजपाइयों के काफिले द्वारा किसानों को गाड़ियों से कुचल दिया गया जिसमें अभी तक कुल 08 लोगों की मौत हो गई है । कई अन्य किसान गंभीर रुप से घायल हें ।

 

अम्बेडकरनगर न्यूजःलखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार के विरोध में भीम आर्मी ने सौपा ज्ञापन पिछले 26 सितम्बर को केंद्रीय ग्रह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने किसानों को थमकी देते हुए कहा था , कि सुधर जाओ , वरना सुधार देंगे। और अब उनके बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया। हमारी मांग है कि हत्यारों पर हत्या के तहत मुकदमा दर्ज हो एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई द्वारा जांच हो व निश्वित समय सीमा के भीतर दोषियों को सजा दी जाए । मृतक आश्रितों को एक-एक करोड़ का मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। विपक्षी नेताओं एवं समाजसेवियों को सरकार किसानों से मिलने नहीं दे रही है ।

 

अम्बेडकरनगर न्यूजःलखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार के विरोध में भीम आर्मी ने सौपा ज्ञापनप्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। संवैधानिक तंत्र बिल्कुल विफल हो चुका है। ऐसे में हालात को देखते हुए आपसे सविनय निवेदन है कि आप अपने संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाएं एवं पीड़ित किसानों का नरसंहार करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएं। इस मौके पर ऋषि कुमार, अविनाश भारती, प्रवीण यादव, मनीष आजाद, बृजेश, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: मिशन इकदिल ब्लाक सत्याग्रह आन्दोलन ने पकड़ी रफ्तार, सैकड़ों की संख्या में जुड़े लोग
Next: अम्बेडकर नगर न्यूजः भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसानों पर अत्याचार सभी परेशान- निरजू राम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.