कुण्डा प्रतापगढ़ जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महेशगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाबागंज एवं ब्लाक बाबागंज का किया औचक निरीक्षण

IMG_20191115_204724
Share News

संवाददाता गुलाबचंद गौतम : कुण्डा प्रतापगढ़ जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महेशगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाबागंज एवं ब्लाक बाबागंज का किया औचक निरीक्षण किया गया ।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी अधीक्षक एवं ब्लाक बाबागंज के एडीओ पंचायत के वेतन भुगतान पर जिलाधिकारी ने वेतन भुगतान पर लगायी रोक।

IMG 20191115 204842

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महेशगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाबागंज एवं विकास खण्ड बाबागंज का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महेशगंज

IMG 20191115 204825

के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर न होने पर जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सौरभ सिंह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है और मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते

IMG 20191115 204753

हुये कहा कि एक सप्ताह के अन्दर साफ-सफाई की व्यवस्था पूर्ण कर ली जाये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियन्ता

IMG 20191115 204724

आर0एन0 सिंह यादव उपस्थित नही थे जिस पर जिलाधिकारी ने अवर अभियन्ता के वेतन भुगतान पर रोक लगाने और स्पष्टीकरण हेतु मुख्य

IMG 20191115 204809

चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। उन्होने अस्पताल के प्रवेश के द्वार के सामने इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कराने व अस्पताल में रंगाई-पुताई का कार्य कराने हेतु सीएमओ को निर्देशित किया। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाबागंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक से अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया।

IMG 20191115 204738

इसके अलावा जिलाधिकारी ने विकास खण्ड बाबागंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्लाक परिसर में बने भवन की फर्श टूटी हुई थी, छत की मरम्मत भी नही करायी गयी थी और साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहतर नही पायी गयी तथा निरीक्षण के दौरान ए0डी0ओ0 पंचायत उपस्थित नही थे जिस पर उक्त कमियों को देखते हुये जिलाधिकारी ने ए0डी0ओ0 पंचायत अनिरूद्ध प्रताप सिंह के वेतन पर रोक लगाने व स्पष्टीकरण हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया तो यह तथ्य सामने आया कि चन्द्रकान्त द्विवेदी टीए, विमलेश शुक्ल टीए, गंगा मिश्रा टीए, राजकुमार यादव टीए, संजय कुमार टीए, राम अंजोर टीए, विजय कुमार द्विवेदी टीए व कर्मचारी अतुल तिवारी, राम लाल, होरी लाल अनुपस्थित थे जिस पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थिति कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने व स्पष्टीकरण हेतु निर्देशित किया।

Trending News