Bihar news : किसान सभा का नौतन प्रखण्ड पर विशाल प्रदर्शन

Bihar news : किसान सभा का नौतन प्रखण्ड पर विशाल प्रदर्शन
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह बेतिया

बिहार राज्य किसान सभा की तरफ से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड पर किसान तथा खेत मजदूरों का विशाल प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधि मंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी से मिलकर 9 सूत्री मांगों पर 9 सूत्री मांगों को रखा ।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि आज पूरा पश्चिम चंपारण बाढ़ , यास तूफान तथा भारी वर्षा के चलते जलमग्न हो गया । किसानों के फसल की भारी बर्बादी हुई । किसान तथा खेत मजदूर आज अनाज को मोहताज हो रहा है ।

 

Bihar news : किसान सभा का नौतन प्रखण्ड पर विशाल प्रदर्शनगंडक नदी में आई बाढ़ से नौतन प्रखंड के कई गांव बाढ़ के चपेट में आए गए हैं । यहां मूंग का फसल , मक्का , धान तथा गन्ना का फसल बुरी तरह बर्बाद हुआ है । लेकिन किसानों को फसल का हर्जाना नहीं दिया जा रहा है । आज इस भीषण तबाही के दौर में सरकार के द्वारा बैंकों को किसानों के घर पर ऋण वसूलने के लिए भेजा जा रहा है । किसानों पर वारंट किए जा रहे हैं। पकड़ कर जेल भेजा जा रहा है । यह साबित करता है कि बिहार सरकार के पास मानवता नाम की चीज नहीं है । जानकी दो साल से यह जिला कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है । किसान खेत मजदूरों को खाने के लाले पड़ रहे हैं । सरकार के द्वारा उनको आज सहयोग करने की जरूरत है , तो आज बैंकों द्वारा किसानों को ऋण चुकाने के लिए बैंक कर्मी पुलिस के साथ घर-घर जाकर किसानों को तबाह कर रहे हैं ।

 

 

Bihar news : किसान सभा का नौतन प्रखण्ड पर विशाल प्रदर्शनआज के किसान और खेत मजदूरों का प्रदर्शन इस अमानवीय कारवाई की तीव्र निंदा करता है और मांग करता है कि नौतन प्रखंड को अविलंब बाढ़ ग्रस्त घोषित कर बाढ़ तथा जलजमाव से तबाह किसान तथा खेत मजदूरों को आपदा प्रबंधन के मानदंड के हिसाब से सहायता प्रदान किया जाए । तमाम फसलों का हरजाना बिहार सरकार दे । प्रत्येक व्यक्ति को 2 किलो मुफ्त समाज प्रतिमाह खाने के लिए दिया जाए । साथ ही साढ़े सात हजार रुपए प्रत्येक परिवार को विशेष सहायता के रूप में दिया जाए । आज की सभा को किसान नेता बबलू दुबे , किसान सभा के जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव , खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री प्रभुनाथ गुप्ता , किसान नेता शिवजी राय , सीटू के अध्यक्ष बी के नरुला तथा जिला मंत्री शंकर कुमार राव , भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला मंत्री मोहम्मद हनीफ , प्रकाश कुमार वर्मा , नीरज बरनवाल सुनील यादव , हरिओम यादव आदि ने संबोधित किया।

Trending News