Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

20, 22 और 24 जनवरी को होंगे पंचायत चुनाव, कार्यक्रम घोषित

जनवाद टाइम्स 2 November 2019
Screenshot_2019-11-02-15-17-48-270_com.miui.gallery
Share News
       

संवाददाता सर्वेश शर्मा : 20, 22 और 24 जनवरी को होंगे पंचायत चुनाव, कार्यक्रम घोषित ।भोपाल  राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी है। ये चुनाव तीन चरणों में क्रमश: 20, 22 व 24 जनवरी को होंगे। मतदान प्रात: 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। उसके बाद मतदान केन्द्र पर ही मतों की गणना की जाएगी। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर मतगणना का काम नहीं किया जाएगा। इन मतों की गणना खण्ड मुख्यालयों पर क्रमश: 28 जनवरी, 30 जनवरी व 1 फरवरी को होगी।

Screenshot 2019 11 02 15 17 48 270 com.miui .gallery

सारणीकरण व निर्वाचन परिणाम की घोषणा पंच, सरपंच व जनपद सदस्य के लिये 3 व 5 फरवरी को तथा जिला पंचायत सदस्यों के लिए 6 फरवरी को होगा। पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो 25 जनवरी तक प्रभावी रहेगी। निर्वाचन आयोग का कहना है, कि मतगणना का आचार संहिता से मतलब नहीं रहेगा और आयोग की मंशा है, कि निर्वाचन प्रक्रिया के कारण गांव के रोजगारोन्मूलक कार्य प्रभावित न हों। राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ए.वी. सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि इस चुनाव में 50 जिला पंचायतों के 843 व 313 जनपद पंचायतों के 6816 जनपद सदस्यों का निर्वाचन होना है। प्रदेश में कुल पंचायतों की संख्या 23040 है जिनमें से 22 हजार 795 पंचायतों में चुनाव होंगे। प्रदेश के कुल 2 करोड़ 87 लाख मतदाताओं के लिए 62,007 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से कुल 26,874 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। श्री सिंह ने बताया कि निर्वाचन की प्रक्रिया की शुरुआत 26 दिसम्बर को निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ होगी। नामांकन पत्र भरने की शुरुआत भी इसी दिन से होगी, जो 2 जनवरी तक जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच 4 जनवरी को होगी, नाम वापसी की अंतिम तिथि। 6 जनवरी है। श्री सिंह ने बताया कि चुनाव दलीय आधार पर नहीं किए जाएंगे। साथ ही मतदान में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का उपयोग भी नहीं होगा। उन्होंने बताया कि 2004 के चुनाव में 76.61 प्रतिशत मतदान रहा था। उस चुनाव में 282 मतदान केन्द्रो ंपर पुनर्मतदान हुआ था। पिछले चुनाव में 5 जिला पंचायत सदस्यों, 133 जनपद सदस्यों, 814 सरपंचों व 2,06,557 पंचों का चुनाव निर्विरोध हुआ था। पिछले चुनाव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 37.36 प्रतिशत था, जो इस बार बढ़कर 50 प्रतिशत कर दिया गया है।

शिक्षकों की नहीं होगी डयूटी: पंचायत चुनाव में शिक्षकों की डयूटी नहीं लगाई जाएगी। यह निर्देश राय निर्वाचन आयोग ने दिए हैं। मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री सिंह ने कहना है कि प्रदेश में कर्मचारियों की कमी है, ऐसे में शिक्षकों की डयूटी लगाई भी जाती है, तो बहुत आवश्यक होने पर ही लगाई जाएगी। चुनाव के दौरान रोजगार गारंटी योजना के तहत स्वीकृत कार्यों पर कोई रोक नहीं होगी।

Post navigation

Previous: एक नई पहल नई किरण नई सोंच चलो गांव की ओर ग्रुप एवम् बीएफएफ के द्वारा सोरांव के मऊआइमा के गढ़चम्पा गांव प्रयागराज में कैडर कैंप
Next: जैतपुरकलां में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.