Ambedkar Nagar News: कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि– निखिल राव

IMG-20210726-WA0133
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले मे भीम आर्मी/ आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के संघर्षों से प्रभावित होकर दर्जनों बहुजन समाज के पदाधिकारियों ने बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्राप्त विवरण के अनुसार तहसील आलापुर के आजाद समाज पार्टी के कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों ने बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर आजाद समाज पार्टी के युवा संघर्षशील नेता व आलापुर प्रभारी निखिल राव के द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जितेंद्र कुमार सेक्टर अध्यक्ष, चंदन कुमार, विवेक कुमार, ज्ञानचंद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

IMG 20210726 WA0133

आलापुर प्रभारी निखिल राव ने बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों को सदस्यता ग्रहण कराने के बाद उपस्थित। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप का मान सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है पार्टी कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को जहां भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी आपका बेटा निखिल राव आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा। आजाद समाज पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अंबेडकरनगर शाहिद हाशमी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने जिस प्रकार एनआरसी मुद्दे पर जामा मस्जिद दिल्ली में पहुंचकर हम सभी मुस्लिमों के लिए संघर्ष किया। और वही उनको जेल भी जाना पड़ा आने वाले दिनों में दलित समुदाय के साथ साथ मुस्लिम समाज भी आजाद समाज पार्टी के साथ रहेगा क्योंकि बहुजन समाज पार्टी ब्राह्मण सम्मेलन करा रही है क्योंकि बहुजन समाज पार्टी को मुसलमानों की कोई चिंता नहीं है इसलिए दलितों मुस्लिमों की सच्ची हितैषी सिर्फ और सिर्फ आजाद समाज पार्टी है इस मौके पर प्रभारी आलापुर निखिल राव जिला मीडिया प्रभारी शाहिद हाशमी विधानसभा अध्यक्ष आलापुर अवनीश भारती प्रभारी धर्मवीर भारती सुनील आजाद सहित कई बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending News