संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
जैतपुर: एक महिला को रास्ता खाली कराने की कहना भारी पड़ गया।दंबग होमगार्ड ने रौब दिखाते हुए अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर महिला से मारपीट कर डाली जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला ने थाने जाकर पुलिस को मामला बताया।पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता देवी पत्नी मुन्नालाल ने रास्ते में रखे पानी से भरे ड्रम को हटाने के लिए कहा था जिस पर दंबग होम गार्ड व उसके परिवार की महिलाएं आग बबूला हो गयी और उन्होंने महिला से मारपीट कर दी

जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर हरिओम पुत्र बारेलाल, नारद उर्फ शिवनारायण पुत्र हरिओम व तीन महिलाओं सहित 5 लोगों के खिलाफ शांति भंग में चालान कर न्यायालय भेज दिया। इस संबंध जैतपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पानी से भरा हुआ ड्रम रास्ते में रखा हुआ था

इसी बात को लेकर महिला से मारपीट की गई थी।महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पांच आरोपी हरिओम पुत्र बारेलाल,नारद उर्फ शिवनारायण पुत्र हरि ओम, पिंकी पत्नी शिवनारायण, पूनम पत्नी ज्ञान सिंह, सुनीता पत्नी राजवीर निवासी गढ़ी रमपुरा के विरुद्ध शांति भंग में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।