संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले में 20 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक देहात महोदय जनपद मेरठ व क्षेत्राधिकारी महोदय सरधना व प्रभारी निरीक्षक थाना सरधना के कुशल निर्देशन मे थाना सरधना पुलिस द्वारा थाना सरधना पर हत्या की घटना के सम्बन्ध मे पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 253/2021 धारा 147/148/149/452/323/307/504/506/ 302 आईपीसी में वांछित अभियुक्त विनोद पुत्र कालु निवासी ग्राम बपारसी थाना सरधना जनपद मेरठ को पानी की टंकी के पास ग्राम बपारसी से समय 04:10 बजे गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त विनोद उपरोक्त दो महीने से फरार चल रहा था । अभियुक्त विनोद को बाद आवश्यक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त विनोद पुत्र कालु निवासी ग्राम बपारसी थाना सरधना मेरठ। अपराधिक इतिहास अभियुक्त विनोद पुत्र कालु मुकदमा अपराध संख्या 253/2021 धारा 147/148/149/452/323/307/504/ 506/302 आईपीसी थाना सरधना मेरठ।