Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkarnagar News: आए दिन दर्दनाक मौतों से सहमा इलाका।

जनवाद टाइम्स 5 May 2021
IMG-20210505-WA0090
Share News
       

संवाददाता-पंकजकुमार

अम्बेकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के जहांगीरगंज ,रामनगर , राजेल्तानपुर इलाके में आए दिन कोविड-19 से हो रहे दर्दनाक मौतों से पूरा इलाका सहम सा गया है।जिस तरीके से आए दिन नौजवानों की मौतें हो रही हैं।पूरे इलाके के लोग डर से सहम गए हैं। इसके बावजूद भी स्वास्थ्य व पंचायत विभाग पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।यदि गांव में किट नाशक दवाओं का छिड़काव किया गया होता तो शायद इस तरीके से महामारी विकराल रूप ना लेती।सम्बन्धित विभाग अपनी-अपनी फाइलों में स्प्रे मशीन,कीट नाशक दवा,मास्क,सेनेटाइजर,थर्मल स्कैनर आदि के नाम पर बहुत कुछ खर्च दिखा कर वारा-न्यारा कर रहा है।किन्तु किसी भी गाँव, पुरवे व बाजार में कीट नाशक दवा का छिड़काव,छिड़काव करने वाली स्प्रे मशीन तथा अन्य उपकरण व सामग्री दूर-दूर तक कहीं भी प्रयोग हेतु देखने को नहीं मिल रही हैं।साथ ही साथ सफाई कर्मचारियों द्वारा पुरवे,गाँव व बाजारों में इस महामारी में भी साफ-सफाई आदि आवश्यक कार्यों में क्या किया जा रहा है।इस सम्बन्ध में सम्बन्धित ग्राम प्रधानों के अलावा सभी लोग अच्छी तरह से अवगत हैं।गिरैया बाजार व आसपास के इलाके में जिस तरह मौत का तांडव मचा हुआ है,लोग काफी सहमें नजर आ रहे हैं।आए दिन स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।बीते वर्ष की तरह यदि गांव में दवा का छिड़काव कराया गया होता तो हो सकता है कि इस तरह मौतों का भयावह तांडव व मौत के गाल में असमय नवयुवक व वृद्ध लोग ना समाते।पूरे इलाके में मौत का तांडव मचा हुआ है।शासन व सम्बन्धित जिम्मेदार प्रशासन इन अति गम्भीर बिन्दुओ पर कुछ भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।वही वोट की राजनीति करने वाले स्थानीय पूर्व,वर्तमान, भावी जनप्रतिनिधि के साथ-साथ विधायक,सांसद भी जनता से किनारा करते स्पस्ट रूप से नजर आ रहे हैं।क्षेत्र के लोग अब नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की तरफ अब आशा भरी निगाहों से बेहतरी की उम्मीद लगा कर इस महामारी में अति शीघ्र कुछ अलग अंदाज में कार्यवाही करने व करवाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: Azamgarh News: लॉकडाउन में खलनायक बने दुकानदारों को पुलिस ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, लाठियां भांज बंद कराई दुकाने।
Next: Agra News: पिनाहट क्षेत्र में धड़ल्ले से चंबल नदी में हो रहा अवैध नावों का संचालन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.