Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Sambhal News: पुलिस विभाग को क्षय रोग के प्रति किया जागरूक
  • Breaking News

Sambhal News: पुलिस विभाग को क्षय रोग के प्रति किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 24 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Sambhal News: made the police department aware of tuberculosis

भूपेंद्र सिंह

मुरादाबाद विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं की टीम द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिजर्व पुलिस लाइन में रह रहे परिवारों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया एवं टीबी के प्रति उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।

कार्यक्रम में पीपीएम मनोज कुमार ने टीबी के मुख्य लक्षण बताते हुए कहा कि टीबी सबसे ज्यादा फेफड़ो को प्रभावित करती है, इसके शुरुआती लक्षण खांसी आना है। पहले तो सूखी खांसी आती है लेकिन बाद में खांसी के साथ बलगम और खून भी आने लगता है। दो हफ्तों या उससे ज्यादा खांसी आए तो टीबी की जांच करा लेनी चाहिए।चिकित्सक के बताए अनुसार दवा का पूरा कोर्स लें। डॉक्टर से बिना पूछे दवा बंद न करे। मास्क पहनें या हर बार खांसने या छींकने से पहले मुंह को पेपर नैपकिन से कवर करें। मरीज हवादार और अच्छी रोशनी वाले कमरे में रहे, पौष्टिक खाना खाए,एक्सरसाइज व योग करे।

एसटीएस मनोज कुमार ने मरीजों को मिलने वाली सरकारी सहायता के बारे में बताते हुए कहा कि निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी रोगियों को प्रतिमाह 500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है जिससे वह अपने खानपान के स्तर को सुधार सकते हैं। इस योजना के तहत पंजीकृत रोगियों को सरकार की ओर से प्रति माह 500 रुपये मिलते है। रोगी इस धन का उपयोग स्वयं के पोषण में कर सकते हैं। केवल उचित पोषण के साथ ही इस बीमारी को समाप्त किया जा सकता है।

सीबीसीआई कार्ड के जिला समन्वयक विजय सिंह ने टीबी के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों ,अंधविश्वास एवं कुरीतियों से बचने की सलाह देते हुए प्रत्येक टीबी मरीज का समुचित इलाज के साथ समाज को टी़बी फ्री करने का संकल्प दिलाया। जीत प्रोजेक्ट के वरुण रस्तोगी ने सभा में उपस्थित सभी पुलिस कर्मचारियों को मुरादाबाद में टीबी का ईलाज दे रहे निजी चिकित्सालयों के बारे में विस्तार से बताया एवं उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की।

बैठक के अंत मे प्रतिसार निरीक्षक इंदीवर सिंह ने बैठक को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीपीएम मनोज कुमार,एसटीएस मनोज कुमार,सीबीसीआई कार्ड के जिला समन्वयक विजय सिंह,जीत प्रोजेक्ट के वरुण रस्तोगी, हितेश चौहान,गोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: वैशाली मे फिर हूई सर्मनाक घटना तीन लड़को ने मिल किया लड़की का बलत्कार।
Next: Agra News: आगरा जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का गठन

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d