Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

विधुत कटौती से रोजेदार बेहाल, मंटोला में टोरंट पॉवर के खिलाफ हुई बैठक में मुस्लिम समुदाय ने दी चेतावनी….

जनवाद टाइम्स इटावा 10 May 2019
mant
Share News
       

आगरा: टोरंट पॉवर के विधुत आपूर्ति के तमाम दावों के बावजूद मंटोला क्षेत्र में तीन से पांच घंटो की बिजली कटौती से परेशान मुस्लिम समुदाय का धैर्य अब टूटने लगा है। रमजान के पवित्र माह में मुस्लिम बस्ती में कई जा रही विधुत कटौती से आजिज आ चुके मंटोला के क्षेत्रवासियों ने बैठक कर टोरंट पॉवर के खिलाफ बिगुल फूक दिया है। मुस्लिम समाज का आरोप है कि टोरंट पॉवर अपनी मनमानी पर कायम है। सुबह सेहरी के वक्त व शाम को रोजा इफ्तियार के समय बिजली कटौती कर मुस्लिमो को परेशान किया जा रहा है। सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी मुकीम उद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने मंटोला तिराहे पर बैठक कर टोरंट पॉवर के खिलाफ मोर्चा खोला। मुकीम कुरैशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंटोला क्षेत्र में टोरंट पॉवर का हमेशा यही आरोप रहा है कि यहां के वाशिंदे अपने घरों में विधुत मीटर नही लगाने देते है। मुस्लिम समुदाय के सभ्रांत लोगो ने बैठक कर कंपनी को पूरा सहयोग किया। आज की स्थिति में मंटोला क्षेत्र के घर घर मे विधुत मीटर लगाए जा चुके है। रमजान के पवित्र माह में मुस्लिम बस्ती में सबसे ज्यादा विधुत कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में रोजदारों को कंपनी द्वारा विधुत कटौती कर खमाखा परेशान किया जा रहा है। सेहरी और इफ्तार के वक्त सबसे ज्यादा बिजली कटौती की जा रही है। बैठक में टोरंट पॉवर के महाप्रबंधक के नाम एक शिकायती पत्र लिखकर जल्द समस्या के निस्तारण की मांग रखी गयी है। बैठक में हाजी आबिद, अदनान कुरैशी, मोहम्मद इमरान, परवेज़, भोलू, शरीफ, काले, यासीन, खालिद, जमीलुद्दीन, शरीफुद्दीन, चौधरी अली सबरी, जफर, बबलू सहित कई शामिल रहे।

Post navigation

Previous: संत निरंकारी सत्संग में आये मुस्लिम संत ने दिया नेक रास्ते पर चलने का मंत्र….
Next: कांगेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आचार सहिता उल्लंघन मामले में EC में दिया जवाब….

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260720-WA0039
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डीएम वैशाली के सतत अनुश्रवण में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस उपलब्ध कराने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0041
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डीएम के निर्देश पर कौनहारा घाट श्मशान घाट में तीन पालियों में चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मॉनसून और गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0120
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 20 July 2026

Latest News

  • Bihar News: डीएम वैशाली के सतत अनुश्रवण में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस उपलब्ध कराने के निर्देश
  • Bihar News: डीएम के निर्देश पर कौनहारा घाट श्मशान घाट में तीन पालियों में चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान
  • Bihar News: मॉनसून और गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश
  • Etawah News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • Etawah News: जसवंतनगर तहसील में नवागत एसडीएम ने वकीलों संग की बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.