Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : डी सी एम ने बाइक सवार दम्पत्ति को रौंदा, एक की मौत

जनवाद टाइम्स 5 October 2020
Etawah News
Share News
       

आशीष कुमार इटावा: थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कचौरा रोड पर एक डीसीएम एक बाइक मे घुस गई जिससे बाइक पर बैठे दम्पति जिसमे से पति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जब उसकी पत्नी घायल हो गई जिसका प्राइवेट मे इलाज चल रहा है इस घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने कचौरा रोड पर जाम लगा दिया । बाद मे पुलिस के समझाने पर ग्रामीणो ने जाम खोल दिया ।

Etawah News
विवरण के अनुसार ग्राम सलेमपुर करखा थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद निवासी सचीन्द्र नाथ उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व0 फूलन सिंह अपनी पत्नी श्रीमती मंजू के साथ रविवार को अपनी ससुराल नगला उदय सिंह एक कार्यक्रम मे आये थे और सोमवार की सुबह साढे 7 बजे घर से निकलकर कचौरा रोड भीखनपुर की पुलिया के सामने पहुॅचे तभी जसवंतनगर की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे सचीन्द्र नाथ की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि उसकी पत्नी मंजू टक्कर से बहुत दूर जाकर गिरी जिससे उसकी चोटें आईं है ।

IMG 20201005 WA0063

इस घटना की खबर जैसे ही उसके ससुरालीजन को मिली बडी संख्या मे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुॅच गये तथा उन्होंने रोड पर जाम लगा दिया ।
कुछ ही समय पश्चात प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार को इसकी सूचना मिली तो उन्होने उपनिरीक्षक संजय कुमार तथा बनबारी लाल को मय फोर्स के वहां भेज दिया।

काफी मशक्कत के बाद पीडित परिवार को समझाया गया तथा उन्हें हर सम्भव सहायता देने का बादा दिया तथा तुरंत ही मुकदमा लिखने का आश्वासन दिया पीडित परिजनो ने शव को उठने दिया बाद मे जाम को खोल दिया गया फिर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार ने बताया कि पीडित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Post navigation

Previous: जनपद प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश में हो रही बलात्कार की घटनाओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं में आक्रोश
Next: इटावा सीबीएसई एसोसिएशन ने फर्जी रूप से संचालित विद्यालयों की डीएम से लिखित शिकायत कर कार्यवाही हेतु अनुरोध किया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.33 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • बिहार न्यूज़: पुलिस अधीक्षक ने योगापट्टी थाना का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.