Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मकान में अचानक लगी आग की चपेट में आने से व्यवसाई की पत्नी गंभीर रूप से झुलसी

जनवाद टाइम्स 29 September 2020
IMG-20200929-WA0064
Share News
       

संवाददाता-पंकज कुमार । अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में रिहायसी मकान में अचानक लगी आग की चपेट में आने से व्यवसाई की पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई।वहीं पत्नी को बचाने व आग बुझाने में व्यवसाई भी आंशिक रूप से झुलस गया।स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल निजी वाहन से जिला अस्‍पताल ले गये।गम्‍भीर हालत होने से दोनों को चिकित्‍सकों ने लखन‌ऊ रिफर कर दिया।

IMG 20200929 233139

प्राप्त विवरण के अनुसार जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में यूनियन बैंक बिल्डिंग के निचले हिस्से में बिस्किट,नमकीन आदि का व्यवसाय करने वाले व्यवसायी दीपक मौर्य का कस्‍बे में ही आवास है।मंगलवार की दोपहर को अचानक लगी आग पलक झपकते ही पूरे कमरे में लग गयी। जिससे गृहस्थी का सब सामान जलकर नष्ट हो गया।आग से 25 वर्षीय पत्नी ममता बुरी तरह झुलस गयी।जिसे बचाने के चक्कर में व्यवसाई दीपक भी आंशिक रूप से झुलस गए।

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी।फोन के जरिए बिजली सप्लाई बंद करवा कर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू किया।गंभीर रूप से घायल व्यवसाई की पत्नी ममता को जिला अस्पताल ले गये।जहां गम्‍भीर हालत होने से चिकित्‍सकों ने लखनऊ के लिए रिफर कर दिया है।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : बैंक से पैसा निकालने आये युवक को धनराशि का बटवारा करने के नाम पर झांसा देकर उचक्के 40 हजार रुपये लेकर फरार सीसीटीवी कैमरे में कैद
Next: Ambedkar Nagar : आलापुर तहसील में सामुहिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत लगभग 52 तहसील कर्मचारी लाभान्वित

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.33 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • बिहार न्यूज़: पुलिस अधीक्षक ने योगापट्टी थाना का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.