Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

चांदी के दाम में लगातार इजाफा, इस साल के अंत तक एक लाख रुपये तक पहुंच सकती है

जनवाद टाइम्स 5 August 2020
IMG-20200805-WA0053
Share News
       

महेंद्र बाबू । कोरोनावायरस संक्रमण के इस दौर में सोने के साथ चांदी के दाम भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में तेजी की वजह से घरेलू बाजार में भी इसके दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं. मंगलवार को घरेलू बाजार में चांदी के दाम बढ़ कर 66,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए.एक्सपर्ट्स का मानना है दिवाली तक चांदी एक लाख रुपये प्रति किलो तक भी पहुंच सकती है.

◆ औद्योगिक गतिविधियां तेज होने से बढ़ी चांदी की कीमत

दरअसल लॉकडाउन के बाद औद्योगिक गतिविधियों में आई तेजी की वजह से चांदी के दाम में तेज इजाफा हो रहा है. सोलर उद्योग समेत अर्थव्यवस्था के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ी कई निर्माण गतिविधियों में चांदी का इस्तेमाल होता है

इसलिए मैन्यूफैक्चरिंग के रफ्तार पकड़ने के साथ ही चांदी के दाम में तेज इजाफा देखने को मिल रहा है.कमोडिटी एक्सचेंज में मंगलवार को चांदी के दाम 24.30 डॉलर प्रति औंस उछल गए. 2016 के बाद यह सबसे बड़ी उछाल थी.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में चांदी के दाम में तेजी की वजह से घरेलू बाजार में इसके दाम बढ़ रहे हैं. चीन में औद्योगिक मांग में तेजी की वजह से चांदी की खपत बढ़ रही है. 2013 के बाद चांदी के दाम में यह तेजी दिख रही है. आने वाले वक्त में इसमें और तेज इजाफा दिख सकता है. इस बीच,गोल्ड में भी लगातार तेजी आ रही है. भारतीय बाजार में सोना 53 हजार रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर छू चुका है.

आर्थिक अनिश्चिततताओं को देखते हुए सुरक्षित निवेश के तौर पर निवेशकों ने गोल्ड में निवेश जारी रखा है. हालांकि महंगा होने की वजह से गोल्ड की रिटेल मांग घट गई है. महंगा होने की वजह से ज्वैलरी की बिक्री भी घटी है. बाजार अनुमानों के मुताबिक इस साल के अंत तक सोना 59 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता है.

Post navigation

Previous: फर्जी व्यूज मामले में रैपर बादशाह पर गिरी गाज़, पुलिस ने पूछताछ के लिए भेजा समन
Next: Dholpur : नगर पालिका बाड़ी ने चलाया लगातार दूसरे दिन भी पाॅलिथीन पकड़ अभियान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0009
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : डीह बाबा स्थल पर उगी झाड़ियां बनीं खतरा, सफाई कर्मचारी नदारद

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • UP News : डीह बाबा स्थल पर उगी झाड़ियां बनीं खतरा, सफाई कर्मचारी नदारद
  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.