Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar : जहरीले सांप काटने से नवयुवती छात्रा की हुई मृत्यु

जनवाद टाइम्स 20 July 2020
Ambedkar Nagar
Share News
       

 

संवाददाता पंकज कुमार । जनपद अंबेडकरनगर विधानसभा आलापुर निकट थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत समडीह में जहरीले सांप के काटने से 21 वर्षीया बीए फाइनल ईयर की नवयुवती छात्रा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई ।

Ambedkar Nagar

धान की रोपाई करने गयी छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और शव के घर पहुँचते ही मृतक छात्रा के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

Ambedkar Nagar

मालूम हो 21 वर्षीय नवयुवती छात्रा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी जो आज दोपहर में लगभग 3:00 बजे धान रोपने खेत गयी थी घर से कुछ ही दूरी पर रास्ते में मेड़ पर उसको जहरीले सांप ने डस लिया जिसे इलाज के लिए परिजन आनन-फानन में बसखारी पहुंचे थे परंतु रास्ते में ही छात्रा दर्शना राजभर पुत्री स्वर्गीय रामजीत की मौत हो गई । बता दे मृतक छात्रा के पिता का स्वर्गवास लगभग 3 वर्ष पहले हो चुका था माता उर्मिला बच्चों की परवरिश और पढ़ाई लिखाई किसी तरह मजदूरी कर कर रही थी और अपना परिवार चला रही थी । छात्रा की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।घटना की सूचना मिलने पर थाना राजेसुल्तानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम लखन पटेल व एसआई शैलेंद्र कुमार भारतीय कांस्टेबल नाजिल कादिरी गोविन्द प्रजापति सचिन नागर महिला कांस्टेबल शिखा मिश्रा
पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया इस मौके पर उपस्थित रहे नायब तहसीलदार
भाजपा पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ,क्षेत्रीय लेखपाल सुनील , जितेंद्र, कल्पनाथ मौर्य गोलू जायसवाल विशेष तिवारी ,भाजपा युवा नेता भावी जिला पंचायत पद के प्रत्याशी दुर्गेश पांडेय ,विष्णु , प्रदीप जयसवाल, बृजमोहन राजभर, सर्वेश प्रजापति ,योगेंद्र अनिल गौड़ प्रजापति ,भीम निषाद आदि लोग उपस्थित रहे ।

 

Post navigation

Previous: Pratapgarh News : थानाध्यक्ष सांगीपुर प्रतापगढ़ इंस्पेक्टर सतीश कुमार लॉकडाउन के अनुपालन में क्षेत्र में कड़ी नजर
Next: Etawah News : सांसद डा.रामशंकर कठेरिया जी ने दिया इकदिल विकासखंड बनवाने का दिया पूर्ण आश्वासन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.