Etawah News : जिलाधिकारी के आदेशानुसार दिनांक 21 व 22 जुलाई को प्रायौगिक तौर पर सड़क के दोनों तरफ खुलेंगें बाजार

DM Etawah
Share News

 

जिलाधिकारी के आदेशानुसार दिनांक 21 व 22 जुलाई को प्रायौगिक तौर पर सड़क के दोनों तरफ खुलेंगें बाजार

रिषीपाल सिंह इटावा । आज जिलाधिकारी महोदय श्री जी बी सिंह जी ने सर्वसाधारण को सूचना प्रेषित करते हुऐ बताया कि विभिन्न व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के उपरांत व्यापार मण्डलों की सहमति व आश्वासन पर दिनांक 21 जुलाई दिन मंगलवार व 22 जुलाई दिन बुधवार को प्रायोगिक तौर पर सम्पूर्ण बाजार एक साथ सुबह 9 से रात्रि 8 बजे तक दोनों ओर खोला जाएगा। इस अवधि में व्यापार मंडल द्वारा सोशल डिस्टेनसिंग के समस्त मानकों को पूर्ण करते हुए बाजार की व्यवस्था बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग किया जाएगा। तथा दो दिनों की व्यवस्था की प्रतिपुष्टि के उपरांत ही आगे दोनों ओर के बाजार खोलने की नीति पर विचार किया जाएगा।

DM Etawah

20 जुलाई दिन सोमवार को बाजार पूर्ववत आदेशानुसार ही एक ओर खुलेंगे। तथा सोशल डिस्टेन्स न अपनाने, मास्क का उपयोग न करने तथा एक दुकान में एक समय मे 5 से अधिक ग्राहक होने पर महामारी एक्ट व आपदा प्रबंधन एक्ट के अंर्तगत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

साथ जिला अधिकारी जी ने जनता से अपील की है कि समस्त लोग सरकार व स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दिये गए सुझाव व नियमो का पालन करेंगे जिससे महामारी कोविड 19 को नियंत्रित किया जा सके ।

Trending News