विनय कुमार इटावा। कस्बा क्षेत्र भरथना उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ,स्वास्थ्य विभाग व बकेवर पुलिस की संयुक्त टीम ने बकेवर,लखना समेत भरथना तहसील के इलाके में झोलाछाप डॉक्टरो पर चलाया अभियान, जिसके चलते कई क्लीनिक शील किये गए, तथा झोलाछाप अपनी दुकानों के शटर गिरा कर भाग खड़े हुए,लगातार झोलाछाप डॉक्टरों के माध्यम से हो रहे तीमारदारों के इलाज को जिले के कस्बा क्षेत्र में एक बड़ी कार्यवाही देखने को मिली।

दस्तावेजो में कमी और बिना रजिस्टर क्लीनिकों पर लगातार जारी है प्रशासन की छापेमारी देर शाम तक आंकड़ा बढ़ना तय।