Bihar न्यूज़ :सारण शिक्षक निर्वाचन 2026: बेतिया में मतदान केंद्रों का निरीक्षण

IMG-20261023-WA0070
Share News

बेतिया, पश्चिमी चंपारण। संवाददाता मोहन सिंह

बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन, 2026 के तहत निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया कुमार गौतम ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज एवं लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से मतदान की स्थिति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

IMG 20261023 WA0070

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों को पूरी तत्परता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। साथ ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन संबंधी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला नियंत्रण कक्ष का भी किया निरीक्षण
मतदान केंद्रों के निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय सभागार में संचालित जिला नियंत्रण कक्ष का भी जायजा लिया। इस दौरान निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों की निगरानी, प्राप्त सूचनाओं के संकलन और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

IMG 20261023 WA0069अधिकारियों ने नियंत्रण कक्ष में तैनात संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़ी किसी भी सूचना या शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उस पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बनाए रखने और किसी भी परिस्थिति में लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया।

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News